टॉप न्यूज़

बिलासपुर में चाकूबाजों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक:सरप्राइज चेकिंग में 6 बदमाश हथियारों के साथ पकड़े गए, फरार आरोपी भी गिरफ्तार




बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी पुलिस ने इलाके में गुंडे-बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ देर रात अभियान चलाया। गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा और तिफरा के संवेदनशील इलाकों में सरप्राइज चेकिंग कर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 6 आरोपियों के पास से धारदार हथियार मिले। सभी को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अभियान के दौरान करीब 40 से 50 संदिग्ध लोगों और गुंडा-बदमाशों की जांच की। इस दौरान 6 युवकों के पास से एक तलवार और 5 चाकू बरामद हुए। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। नशे के ठिकानों पर भी दबिश अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने नशाखोरी वाले संभावित स्थानों पर भी दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य इलाके में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना है। गंभीर चोट के केस में फरार आरोपी भी पकड़ा पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रोहित धुरी (36), निवासी बन्नाकडीह को भी गिरफ्तार किया। सातों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों में विकास सिंह (32), प्रमोद कुर्मी (26), अनिकेत नेताम (24), लक्की नेताम (22), राम नायक (18) और रोहित तांडी (34) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के कब्जे से मिले धारदार हथियार जब्त कर लिए हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button