टॉप न्यूज़

बिलासपुर जोन की 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव:पुणे-हडपसर में तीसरी लाइन के काम से बदलेगा रूट और समय, कई ट्रेनें रहेंगी लेट




दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से जुड़ी 7 ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। मध्य रेलवे के पुणे और हडपसर स्टेशन यार्ड में तीसरी लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग काम किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलेगा, जबकि कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी या अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त हो जाएंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि, यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की जानकारी जरूर जांच लें। यात्री enquiry.indianrail.gov.in पर ट्रेन की स्थिति और बदलाव की जानकारी देख सकते हैं। पुणे-हावड़ा दुरंतो का बदलेगा रूट ट्रेन नंबर 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन पुणे-लोनावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी-मनमाड होकर हावड़ा जाएगी। वहीं, ट्रेन नंबर 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-कर्जत-लोनावला होकर पुणे पहुंचेगी। हटिया-पुणे एक्सप्रेस दौंड तक चलेगी 2 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस का परिचालन पुणे के बजाय दौंड स्टेशन तक ही किया जाएगा। वापसी में 4 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस पुणे के बजाय दौंड स्टेशन से रवाना होगी। इन ट्रेनों के समय में भी बदलाव 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 21 सितंबर को 1 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी। 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस: 19 सितंबर को 30 मिनट, 20 सितंबर को 2 घंटे, 3 अक्टूबर को 50 मिनट और 4 अक्टूबर को 1 घंटे 55 मिनट देरी से चलेगी। 20151 हडपसर-रीवा एक्सप्रेस: 24 सितंबर को 45 मिनट और 1 अक्टूबर को 1 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी। यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि निर्माण कार्य के कारण परिचालन में बदलाव अस्थायी है। यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का रूट और समय enquiry.indianrail.gov.in पर जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button