टॉप न्यूज़

रायगढ़ में राजपुर सड़क की हालत बदहाल:सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणें ने किया गया चक्काजाम, अधिकारी बोले- सप्ताह भर में मरम्मत करा दिया जाएगा




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के लैलूंगा विकासखंड के राजपुर बाजार की सड़क बदहाल स्थिति में है। लंबे समय से यहां सड़क इतनी खराब है कि लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पूर्व भाजयूमो नेता रवि भगत समेत ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। सुबह तकरीबन 9 बजे से राजपुर बाजार के पास रवि भगत व अन्य ग्रामीण, युवा सड़कों पर बैठ गए। सड़क मरम्मत की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू की गई। ऐसे मे दोंनो ओर से आने-जाने वाली वाहनों के पहिए थम गए। जब इसकी जानाकरी प्रशासनिक अधिकारियों को लगी, तो पुलिस अधिकारी समेत एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाईश देने लगे। जहां ग्रामीणों ने बताया कि रोड की खराब स्थिति के कारण बारिश में चलना मुश्किल हो चुका है। गड्ढो में पानी भर जाने से कई बार लोग गिर भी रहे हैं और लंबे समय से यही स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अधिकारियों के द्वारा तकरीबन सप्ताह भर में रोड का मरम्मत चलने लायक करा लेने का आश्वसन दिया गया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।
लंबे समय से सड़क जर्जर स्थिति में है
रवि भगत ने बताया कि लंबे समय से राजपुर बाजार के पास सड़क बहुत जर्जर स्थिति में था। इसके कारण लगातार दुर्घटना हो रहा है। इसके मरम्मत सुधार की मांगा को लेकर पूर्व में ज्ञापन दिए थे और आज चक्काजाम किया गया है। आश्वसन मिला है कि एक सप्ताह के भीतर चलने लायक बना दिया जाएगा और आगे की प्रक्रिया कर बरसात जैसे ही खत्म होता है स्थायी रूप से सड़क को बनाने का आश्वसन दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग की है कि सड़क बनाने के साथ ही जिन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है उन्हें मुआवजा दिया जाए।
राशि स्वीकृत हो चुकी है
लैलूंगा SDM राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह लैलूंगा बाकारूमा सड़क है। थोड़ा रोड खराब स्थिति में है पूर्व में काम कराया गया था। भूअर्जन की कार्रवाई नहीं हो पाने के कारण तकरीबन 600 मीटर का काम नहीं हो सका था। चक्काजाम की सूचना दी गई थी। टेंडर लग गया है और सड़क के लिए जिला प्रशासन द्वारा 1 करोड़ 32 लाख 56 हजार स्वीकृत किया जा चुका है। आगे की प्रक्रिया जारी है। अभी जल्द मरम्मत को लेकर पीडब्ल्यूडी को कहा गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button