कार को बचाते हुए पलटा कचरे से भरा ट्रक:बेमेतरा के लालपुर में हादसा,कंडक्टर घायल,ड्राइवर सुरक्षित,नागपुर से कचरा लेकर बलौदाबाजार जा रहा था ट्रक

![]()
बेमेतरा जिले के लालपुर गांव के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में कचरे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक का कंडक्टर निर्मल यादव घायल हो गया, जबकि चालक ओमकार सुरक्षित है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल कंडक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 04 NX 8018 नागपुर से कचरा लेकर बलौदाबाजार जा रहा था। रविवार को यह ट्रक देवकर-राजनांदगांव मार्ग से गुजर रहा था। लालपुर गांव के पास एक मोड़ पर सामने से एक कार आ रही थी। कार को बचाने के लिए चालक ने ट्रक को दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। कंडक्टर के पैर में आई चोट हादसे में ट्रक में सवार खरोरा निवासी कंडक्टर निर्मल यादव के पैर में चोट आई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। चालक सुरक्षित, ट्रक में भरा था कचरा ट्रक चालक ओमकार ने बताया कि सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में कचरा भरा हुआ था। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि कंडक्टर घायल हुआ। फिलहाल घटना में किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
Source link




