टॉप न्यूज़

पारिवारिक विवाद में बेटे ने ही की थी माता-पिता की हत्या, हुआ गिरफ्तार



भास्कर न्यूज | अंबिकापुर जिले के थाना धौरपुर क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में हुए अंधे दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि बुजुर्ग दंपती का अपना ही सगा बेटा निकला। घरेलू विवाद और अनबन के कारण आरोपी ने टांगी से ताबड़तोड़ वार कर अपने ही माता-पिता की हत्या कर दी थी। तब घर में माता पिता के अलावा हमलावर बेटा ही घर में था। वारदात के बाद मामले को दबाने आरोपी पुत्र ने शव को प्लास्टिक के बोरे में बांधकर कमरे के फर्श मिट्टी से लिप दिया था ताकि किसी को पता नहीं चला। इसके बाद कमरे में ताला बंदकर वह फरार गया था। पुलिस आरोपी जदू यादव को तलाश रही थी। वह गांव से लगे जंगल में इधर उधर छुपता रहा और फिर शुक्रवार को पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी व खून से सने कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक दंपती के फरार बड़े बेटे पर शुरू से था संदेह: घटना का खुलासा 17 अगस्त की सुबह हुआ, जब मृतक का छोटा बेटा मोहन यादव अपने पुराने घर दूध लेने पहुंचा। कमरे का ताला तोड़ने पर अंदर बोरे में बंद माता-पिता के शव मिले। बड़ा भाई जूद यादव फरार था। मोहन ने पुलिस को सूचना दी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button