टॉप न्यूज़

बड़ा बाजार-बरतुंगा राह बंद, मंत्री ने वैकल्पिक रास्ते के दिए निर्देश



भास्कर न्यूज | चिरमिरी बड़ा बाजार से बरतुंगा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग एसईसीएल प्रबंधन ने बंद कर दिया।बरतुंगा बचाओ समिति ने लगातार मांग उठाई। इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बरतुंगा पहुंचे। मौके पर निरीक्षण किया। अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्थायी समाधान के लिए प्रशासन व एसईसीएल प्रबंधन को समन्वय के साथ काम करने कहा है। बड़ा बाजार से बरतुंगा तक कच्ची सड़क वाला यह मुख्य मार्ग बंद होने से बरतुंगा समेत आसपास के रहवासियों को दिक्कत हुई है। यह रास्ता लंबे समय से लोगों के आने-जाने का अहम माध्यम रहा। मंत्री ने अधिकारियों से बात की। लोगों से चर्चा की। वैकल्पिक मार्ग की संभावनाएं मौके पर देखीं। अधिकारियों ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति बताई। उपलब्ध रास्तों की जानकारी दी। वैकल्पिक सड़क निर्माण की संभावनाएं बताईं। मंत्री ने कहा कि लोगों की परेशानी देखते हुए समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के बाद एसईसीएल प्रबंधन के साथ बैठक हुई। मंत्री ने कहा कि आम जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सर्वे कर नया वैकल्पिक रास्ता निकाला जाएगा, महापौर भी मौके पर थे मौजूद मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कोयला खदान मार्ग से आने-जाने की समस्या को देखते हुए डायवर्सन किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन, एसईसीएल प्रबंधन, बरतुंगा बचाओ समिति के सदस्यों ने सर्वे के बाद सुविधाजनक सड़क पर सहमति बनाई है। इसे जल्द लागू किया जाएगा। महाप्रबंधक रमेश बसंत सिंधूर ने कहा कि पुराना वैकल्पिक मार्ग लंबा है। मंत्री के निर्देश पर सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों की सहमति से नया वैकल्पिक मार्ग सर्वे कर निकाला जाएगा। इससे आने-जाने वालों को सुविधा मिलेगी। मौके पर महापौर रामनरेश राय मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button