खड़गवां पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन, कैमरा और दो बाइक जब्त

![]()
एमसीबी जिले के खड़गवां पुलिस ने चोरी के एक मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन, डिजिटल कैमरा, वारदात में प्रयुक्त लोहे का रॉड और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया रोशनी तिर्की ने 28 जुलाई को खड़गवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह 23 जुलाई को अपने घर में ताला लगाकर अंबिकापुर गई थीं। 28 जुलाई को लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला और खिड़की की जाली काटकर अज्ञात चोर घर में घुस गए थे। चोरों ने घर से सोने की चेन, झुमका, अंगूठी, चांदी का पायल और डिजिटल कैमरा सहित अन्य सामान चुरा लिया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबीर की सूचना पर मिले संदिग्ध थाना प्रभारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। लालपुर निवासी गौरव उर्फ साहिल उर्फ झुल्लुल (19 वर्ष) और भीम उर्फ भीमा (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। कब्जे का सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Source link




