टॉप न्यूज़

बालोद में 6 हजार एक्सपायरी बिस्किट मिले:सड़क किनारे फेंके गए, गाय-कुत्ते खाते दिखे; ग्रामीणों ने पहले भी डंपिंग का आरोप लगाया




बालोद जिले के चिखलाकसा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य और पर्यावरण से खिलवाड़ का एक मामला सामने आया है। चिखलाकसा-सिंगनवाही मार्ग पर प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय से लगभग 50 मीटर पहले बरसाटोला रोड की कच्ची सड़क किनारे बड़ी संख्या में एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट खुले में फेंके हुए मिले। मौके पर लगभग 400 से 500 बिस्किट के पुड़े पड़े थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक पुड़े में लगभग 12 पैकेट होते हैं, जिससे कुल 6 हजार पैकेट होने का अनुमान है। ग्रामीणों ने बताया कि ये बिस्किट जुबिलो और मोई-मोई कंपनी के हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 हजार रुपए है। इन फेंके गए बिस्किट के पैकेटों को गाय और कुत्ते नोचकर खाते हुए दिखाई दिए। कुछ पैकेटों को खोलकर देखने पर उन पर 6 फरवरी 2026, 19 फरवरी 2026 और 10 मई 2026 की एक्सपायरी डेट अंकित मिली। ग्रामीणों के अनुसार, सभी पैकेट सीलबंद थे और अलग-अलग फ्लेवर के बिस्किट थे। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले भी इसी जगह पर एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट डंप किए गए थे। ग्रामीणों का दावा- पहले भी इसी जगह फेंके गए थे पैकेट ग्रामीण कमलेश नेताम का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी इसी कंपनी के बिस्किट के पैकेट फेंके जा चुके हैं। मौके से कुछ दूरी पर पहले डंप किए गए पैकेट भी पड़े होने की बात ग्रामीणों ने कही। उनका आरोप है कि किसी डीलर या दुकानदार द्वारा एक्सपायरी खाद्य सामग्री को यहां लाकर डंप किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि ऐसे सीलबंद पैकेट किसी के हाथ लग जाएं तो उन्हें बाजार में खपाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपायरी बिस्किट यहां किसने और क्यों फेंके। प्रशासन से जब्ती और कार्रवाई की मांग रामसिंह साहू का कहना है कि यदि खाद्य सामग्री एक्सपायर हो चुकी थी तो उसे नियमानुसार नष्ट किया जाना चाहिए था। खुले में सड़क किनारे फेंकने से खाद्य सामग्री जानवरों के लिए भी खतरा बन रही है। ग्रामीणों ने खाद्य विभाग, नगर पंचायत और पुलिस से मौके पर पहुंचकर सामग्री को जब्त करने, नियमानुसार नष्ट कराने और जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले पर खाद्य विभाग ने कहा कि जल्द ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button