टॉप न्यूज़

Raigarh Kelo Dam Gates Opened


डैम का गेट खोल देने से केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया और चक्रपथ डूब गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के उपरी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से केलो डैम में जलभराव होने से डैम के 6 गेट खोले गए हैं। इससे केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही प्रशासन ने भी केलो तट के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की

.

सोमवार की रात में अच्छी बारिश होने से केलो डैम में अधिक जलभराव होने लगा। जिसे देखते हुए मंगलवार की सुबह तकरीबन 7 बजे केलो डैम के 6 गेट को खोल दिए गए।

इससे केलो नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है और कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाला चक्रपथ पानी से डूब गया।

जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा दोनों ओर से इस रास्ते बेरिकैट्स लगा दिए गए। ताकि कोई वाहन इस ओर न जा सके।

वहीं इस व्यस्ततम रोड के बंद हो जाने से इसका असर चक्रधर नगर रोड, नया शनिमंदिर रोड, पंजरी प्लांट से जेल कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाला मेन रास्ते पर पड़ने लगा।

सभी रास्तों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जलभराव को देखते हुए सुबह केलो डैम के 6 गेट को खोल दिए गए

जलभराव को देखते हुए सुबह केलो डैम के 6 गेट को खोल दिए गए

प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील केलो नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने भी अपील जारी करते हुए कहा है कि केलो जलाशय में लगातार अधिक मात्रा में पानी की आवक को देखते हुए जलाशय से पानी छोड़ा जा रहा है।

इससे केलो नदी के जलस्तर में लगभग 3 फीट तक वृद्धि होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने नदी व निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

नागरिक नदी के किनारे, जलभराव वाले क्षेत्रों व संभावित बाढ़ प्रभावित स्थानों पर जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अमले को सूचना दें।

लगातार की जा रही है मॉनिटरिंग इस संबंध में केलो परियोजना के ईई एमके गुप्ता ने बताया कि रात में लगातार डैम में पानी आ रहा था, जिसके कारण सुबह के समय डैम के 6 गेट खोले गए हैं।

समय में डैम में 231.8 मीटर पानी है और डैम का अधिकतम जलभराव स्तर 233 मीटर है। फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है और लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button