Raigarh Cyber Jagrukta Abhiyan | Police Selfie Campaign Chhattisgarh

पुलिस अधिकारियों ने QR कोड स्वयं अपने मोबाइल में स्कैन कर अपनी सेल्फी ली
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में साइबर क्राइम के खिलाफ लोगों को जागरूक व सुरक्षित करने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान की शुरूआत की गई। प्रदेश भर में यह अभियान चलाया जा रहा है और 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक इस अभियान का आयोजन किया जाएगा। साइबर क्राइम के खि
.
इस अभियान का मुख्य थीम “साइबर जागृति की एक सेल्फी” है। साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री व गृहमंत्री द्वारा किया गया।
वहीं रायगढ़ जिले में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने “साइबर जागृति अभियान” की लिंक व क्यूआर कोड जारी कर अभियान का शुभारंभ किया।
अनिल कुमार सोनी ने QR कोड स्वयं अपने मोबाइल में स्कैन कर, अपनी सेल्फी ली। इसके बाद उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया में अपनी सेल्फी फ्रेम को पोस्ट किया।
इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों को अभियान के विषय में जानकारी दी और सामाजिक व्यापारिक संगठनों, संस्थानों के पदाधिकारियों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स व कलाकारों को अधिक से अधिक संख्या में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक क्लिक कर या QR कोड स्कैन कर, सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया हैंडल्स में शेयर करने की अपील की।

साइबर जागृति अभियान की लिंक व क्यूआर कोड जारी कर अभियान का शुभारंभ किया गया
सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में अपलोड करने की अपील अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी अनिल सोनी ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट होकर लड़े थे, उसी तरह हम सभी को साइबर क्राइम के खिलाफ एक साथ मिलकर, जिलेवासियों को जागृत करना होगा और उन्हें साइबर सुरक्षित बनाना होगा।
उन्होंने अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता की एक सेल्फी लें, उस सेल्फी को सोशल मीडिया में शेयर करें और साइबर अपराध को रोकने, रायगढ़ जिला पुलिस का सहयोग करें।
सार्वजनिक स्थानों पर QR कोड प्रचारित किया जाएगा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस टीमों व स्थानीय थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, पार्क और बाजारों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से QR कोड को प्रचारित किया जाएगा।
साथ ही राज्य पुलिस व जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से एवं व्हाट्सएपप ग्रुप्स में लिंक को शेयर कर अधिक से अधिक लोगों को सेल्फी लेने व सोशल मीडिया में शेयर करने प्रोत्साहित किया जाएगा।
7 सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे
पहले सप्ताह:- डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल/ कॉलेज में अभियान
दूसरे सप्ताहः- वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा पर बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में अभियान
तीसरे सप्ताह:- डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के संग टाउन हॉल का आयोजन
चौथे सप्ताहः- स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउजिंग पर महिला कॉलेजों, सामुदायिक समूहों के बीच अभियान
पांचवे सप्ताहः- जॉब फ्रॉड और फिशिंग को लेकर युवाओं को जागरूक करने रोजगार कार्यालयों, आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन
छठवें सप्ताहः- डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया की सीमाओं के विषय पर अभियान
सातवें सप्ताहः- ग्राम पंचायतों, निकायों में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में साइबर मुक्त छत्तीसगढ़ का “संकल्प” अभियान
अभियान का समापनः- 2 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के दिन “साइबर जागृति अभियान” का समापन किया जाएगा।




