Kunkuri Mobile Shop Theft | CCTV Footage Shows 2 Suspects in Jashpur

रात में दुकान बंद कर घर गए थे संचालक, सुबह पहुंचे तो गायब मिले कई महंगे मोबाइल
जशपुरनगर के कुनकुरी के जय स्तंभ चौक के पास स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 11 और 12 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने करीब 40 लाख रुपए के मोबाइल हैंडसेट पार कर दिए। दुकान में लगे CCTV कैमरे में दो संदिग्धों की तस्
.
कठोतिया मोबाइल दुकान के संचालक पंकज कुमार पारिक ने कुनकुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। 12 अगस्त की सुबह करीब पौने 8 बजे दुकान पहुंचे तो शटर खुला हुआ था। दोनों ताले टूटे मिले और पास में कटर समेत ताले तोड़ने में इस्तेमाल सामान पड़ा था।
पहले देखिये ये तस्वीरें


दुकान के अंदर बिखरे मिले मोबाइल
संचालक के मुताबिक, दुकान के अंदर मोबाइल फोन अस्त-व्यस्त पड़े थे और कई महंगे हैंडसेट गायब थे। जांच के बाद चोरी हुए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी जुटानी शुरू कर दी है।
BNS की धाराओं में FIR, संदिग्धों की तलाश
कुनकुरी पुलिस ने मामले में BNS की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज किया है। दुकान में लगे CCTV में दो संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस उनकी पहचान और आवाजाही के रूट की जानकारी जुटा रही है।

व्यापारियों में आक्रोश, गश्त बढ़ाने की मांग
जय स्तंभ चौक जैसे व्यस्त इलाके में हुई चोरी की इस बड़ी वारदात से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी और डर का माहौल है। व्यापारी संघ ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।




