IG अजय यादव ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का किया निरीक्षण:थानों, चौकियों और सुरक्षा कैंपों का लिया जायजा, साइबर ठगी में रकम फ्रीज कराने पर जोर

![]()
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने शुक्रवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसपी कार्यालय के साथ जिले के दूरस्थ थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित पुलिस कैंपों का जायजा लिया। आईजी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को पुलिसिंग में सुधार और मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश एसपी कार्यालय के मीटिंग हॉल में हुई समीक्षा बैठक में आईजी यादव ने थाना और चौकी प्रभारियों से लंबित अपराध, मर्ग और शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को लेकर भी आईजी ने अधिकारियों को सतर्क रहने कहा। साइबर ठगी की शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने और संबंधित बैंक व वित्तीय संस्थाओं से समन्वय कर पीड़ित के खाते से गई राशि को फ्रीज या होल्ड कराने की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए। दूरस्थ थानों और कैंप का किया निरीक्षण आईजी ने मोहला और खड़गांव थानों का निरीक्षण कर कार्यालयीन अभिलेखों और पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद वे संवेदनशील क्षेत्र में स्थित पुलिस कैंप परवींडीह पहुंचे। यहां उन्होंने विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे जवानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली। निरीक्षण के अंतिम चरण में आईजी ने एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एसएसपी वाय.पी. सिंह, मुख्यालय डीएसपी नेहा पवार, आरआई भुवनेश्वर कश्यप समेत जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Source link




