छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया गया है। इनमें हैदराबाद-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते 7 से 17 दिसंबर के बीच अलग-अलग तारीखों में ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।

इससे पहले रेलवे ने 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस और पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के भी निर्धारित फेरे रद्द किए हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा, जिससे ये ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 5 महीने में 29 ट्रेनों पर असर पड़ा है। 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें पहले ही प्रभावित हैं।

इन एक्सप्रेस ट्रेनों के कैंसिल होने से झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और गोवा जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

यात्री स्टेशन जाने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) से ट्रेन का वास्तविक स्टेटस चेक कर सकते हैं। रेलवे की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी ट्रेन के संचालन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहती है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि रद्द ट्रेन के भरोसे स्टेशन के लिए रवाना न हों। यात्रा से पहले ट्रेन नंबर डालकर स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी से बचा जा सके।

रेलवे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें कैंसिल: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान। बिलासपुर से गुजरने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल: महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा जाने वाले यात्री परेशान होंगे, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक नहीं चलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button