Uncategorized
छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर किया ‘जनजाति कार्य विभाग’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्थापना दिवस समारोह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में तीन दिवसीय राज्योत्सव के उद्घाटन हेतु केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रित करने धान एवं गन्ना खरीदी बाढ़ राहत और प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल की सराहना का प्रस्ताव पारित हुआ।



