रिमोन का होगा ईलाज

रिमोन का होगा ईलाज

संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने दिया सहयोग और आशीर्वाद
शक्ति जिले के धुरकुट निवासी रिमोन टंडन एक गंभीर बीमारी Isolated Growth Hormone Deficiency 1A से जूझ रहा है।

बच्चे के माता पिता 10 साल के मासूम रिमोन के बेहतर ईलाज के लिए लगातार मदद की गुहार लगा रहे थे। रिमोन के ईलाज में उपयोगी इंजेक्शन जो की विदेश से मंगाया जाना है जिसकी कीमत 12 लाख से अधिक है, साधारण किसान होने के कारण रिमोन के पिता ईलाज कराने में सक्षम नहीं थे।
शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पत्रकारों के माध्यम से जानकारी मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रात में ही रिमोन को परिवार सहित मुख्यमंत्री निवास मिलने बुलाया और महज 41 घंटे बाद ईलाज में लगने पूरी 12 लाख से अधिक की राशि मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना से स्वीकृत कर दी।
रिमोन का ईलाज रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में होगा।
मातारानी के आशीर्वाद से रिमोन जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच लौटेगा।
रिमोन शारीरिक रूप से भले ही कमजोर है लेकिन उसमें प्रतिभा का भंडार छिपा है। यह अच्छा भजन गायक होने के साथ साथ कई प्रकार के आवाज निकाल के सभी का मन मोह लेता है।
आपको बता दूं यह केवल रिमोन का ही केस नहीं है माननीय मुख्यमंत्री जी 2023 दिसंबर से अब तक 3222 मरीज़ों के उपचार में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 114.72 करोड़ रुपए की सहयोग राशि स्वीकृत कर चुके हैं। जिसमें कैंसर, बोन मेरो ट्रांसप्लांट, लीवर एवं किडनी के गंभीर रोग शामिल हैं।
माननीय श्री विष्णुदेव साय जी की रुचि ही रही है जरूरतमंदों को ईलाज में मदद करना। रायगढ़ से 20 साल सांसद रहने पर रायपुर और दिल्ली का बंगला मरीजों से ही भरे रहता था। स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी ने तो माननीय मुख्यमंत्री जी के तत्कालीन दिल्ली निवास को मिनी एम्स की संज्ञा दी थी।
इतना ही नहीं आज भी कोई भी जरूरतमंद चाहे वह ईलाज के नाम से हो या अन्य आर्थिक कमी से जूझ रहा हो माननीय मुख्यमंत्री अपने स्वेच्छानुदान राशि से सभी की यथासंभव मदद करते हैं इनके आशा के द्वार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता है।
( मुख्यमंत्री के निजी सचिव दीपक अन्धारे ने का की चूंकि मैं भी लगातार रिमोन के पिता से संपर्क में था तो उत्साहवस मैने भी एक तस्वीर ले ही ली)
इस न्यूज़ की पूरी सामग्री दीपक अन्धारे जी से फेसबुक से ली गई है ।




