टॉप न्यूज़

Balodabazar BJP Leader Job Scam


छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार फर्जी ट्रांसफर केस मामले में पहले से जेल में बंद भाजपा से निष्कासित पूर्व महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी पर अब वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लोगों से 6 लाख रुपए लेने का आरोप लगा है।

.

शिकायत के मुताबिक, कृष्णा ने भाजपा कार्यालय में दो बार 3-3 लाख रुपए लिए, जबकि प्रणव ने युवकों से जरूरी दस्तावेज और हस्ताक्षर करवाए। नौकरी नहीं मिलने पर जब पैसे वापस मांगे गए तो दोनों पर टालमटोल करने का आरोप है। कृष्णा अवस्थी के पैसे लेते हुए वीडियो भी सामने आया है।

शिकायतकर्ताओं ने पैसे के लेनदेन का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बतादें कि दोनों पहले से फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में जेल में बंद हैं। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए तस्वीरें

वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर भाजपा से निष्कासित पूर्व महामंत्री कृष्णा अवस्थी पर 6 लाख लेने का आरोप, पैसे लेते वीडियो में कैद

वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर भाजपा से निष्कासित पूर्व महामंत्री कृष्णा अवस्थी पर 6 लाख लेने का आरोप, पैसे लेते वीडियो में कैद

प्रणव अवस्थी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कैंटीन में मिला और वहां युवकों से दस्तावेज लिए और कागजों पर कराए हस्ताक्षर

प्रणव अवस्थी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कैंटीन में मिला और वहां युवकों से दस्तावेज लिए और कागजों पर कराए हस्ताक्षर

अब जानिए पूरा मामला

ग्राम ओड़ान के पूर्व सरपंच जीवन लाल कमल ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक, गांव के ही भाजपा कार्यकर्ता नाथूराम वर्मा ने उनकी मुलाकात कृष्णा अवस्थी से कराई थी। आरोप है कि कृष्णा अवस्थी ने जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के छह पदों पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

इसके बाद 14 सितंबर 2025 को कृष्णा अवस्थी ने कथित तौर पर 3 लाख रुपए लिए। इसके बाद 14 फरवरी 2026 को बलौदाबाजार स्थित भाजपा कार्यालय में बुलाकर 3 लाख रुपए और लिए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों बार मिलाकर कुल 6 लाख रुपए दिए गए। एक उम्मीदवार से 1 लाख रुपए लिए गए थे।

बेटे के पास भेजकर जमा कराए दस्तावेज

शिकायत के अनुसार, पैसे लेने के बाद कृष्णा अवस्थी ने नौकरी के इच्छुक युवकों को अपने बेटे प्रणव अवस्थी के पास भेजा। प्रणव कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कैंटीन में मिला और वहां युवकों से अंकसूची, फोटो और बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज लिए गए। उनसे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए।

आरोप है कि युवकों को 24 अगस्त 2026 को ज्वाइनिंग लेटर मिलने की बात कही गई थी। लेकिन तय तारीख तक नौकरी नहीं लगी। इसके बाद पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें लगातार टालमटोल किया जाता रहा।

रायपुर कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल बुलाने का आरोप

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने पैसे वापस करने के लिए दबाव बनाया तो कृष्णा अवस्थी उन्हें रायपुर कलेक्ट्रेट ले गए। वहां अधिकारियों से बातचीत कर नौकरी का रास्ता साफ कराने की बात कही गई।

इसके बाद उन्हें बलौदाबाजार जिला अस्पताल में ज्वाइनिंग कराने के लिए बुलाया गया। हालांकि, इसी दौरान कृष्णा अवस्थी को पलारी थाना पुलिस ने फर्जी तबादला आदेश मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उनके बेटे प्रणव अवस्थी को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

पैसे लेते हुए कैमरे में कैद होने का दावा

इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को पैसे के लेनदेन से जुड़ा वीडियो भी सौंपा है। उनका दावा है कि कृष्णा अवस्थी पैसे लेते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने इस सबूत के आधार पर सिटी कोतवाली में FIR क्रमांक 0747 दर्ज की है।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुनील खूंटे को सौंपी गई है।

पुलिस ने कहा- छह लोगों से लिए गए 6 लाख रुपए

सिटी कोतवाली के एसएसआई सुनील खूंटे ने बताया कि कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी पर ग्राम ओड़ान के जीवन कमल, सोहन कन्नौजे, डोमार कन्नौजे और श्रीराम कन्नौजे समेत अन्य लोगों से उनके बेटों को वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप है। एक उम्मीदवार से 1 लाख रुपए के हिसाब से छह लोगों से कुल 6 लाख रुपए लेने की शिकायत मिली है।

उन्होंने बताया कि एसपी गौरव राय के निर्देश पर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फर्जी स्थानांतरण आदेश के मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में हैं।

पहले भी ठगी के आरोप लग चुके हैं

कृष्णा अवस्थी और प्रणव अवस्थी के खिलाफ यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दोनों पर 10 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी और फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप लग चुके हैं।

इसके अलावा प्रणव अवस्थी के खिलाफ शराब दुकान में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपए लेने की FIR भी दर्ज होने की बात सामने आई है। शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि पिता-पुत्र ने सीएमओ डॉ. राजेश अवस्थी को अपना रिश्तेदार बताकर लोगों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और उनसे पैसे लिए।

इन मामलों के सामने आने के बाद भाजपा ने कृष्णा अवस्थी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

…………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर, 2 BJP नेताओं समेत 6 अरेस्ट:बलौदाबाजार में RMA का तबादला कराने की कोशिश,1 लाख लेकर CMHO के जाली हस्ताक्षर किए

भारतीय जनता पार्टी ने फर्जी तबादला आदेश मामले में जिला महामंत्री कृष्ण अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पूनिराम पटेल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय ने 25 अगस्त को दोनों नेताओं के निष्कासन का आदेश जारी किया। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button