Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अब काम नहीं करेगी कोई कलाकारी, बिना फूंक मारे केवल गंध से ही मशीन कर देगी चालक के नशे में होने की पुष्टि
Breaking News

अब काम नहीं करेगी कोई कलाकारी, बिना फूंक मारे केवल गंध से ही मशीन कर देगी चालक के नशे में होने की पुष्टि

By adminApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 04 2026 machine detect alcohol without breath sample
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। सड़कों पर रफ्तार के साथ नशे के मेल को रोकने के लिए राज्य पुलिस अब स्मार्ट अवतार में नजर आएगी। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है।

अब पुलिस के पास ऐसी एडवांस ब्रीद एनालाइजर मशीनें होंगी, जो केवल गंध मात्र से ही चालक के नशे में होने की पुष्टि कर देंगी। इसके साथ ही नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के लिए भारी संख्या में व्हील लाक खरीदे गए हैं।

अधिकारियों को इन नई मशीनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा

इन आधुनिक उपकरणों का वितरण रायपुर, बिलासपुर, भिलाई समेत अन्य शहरों में किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस और यातायात अधिकारियों को इन नई मशीनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस एडवांस्ड एल्कोमीटर की सबसे बड़ी खूबी इसका नो-ब्लो फीचर है।

ऐसे करेगी मशीन काम, गंध से खुलेगी पोल

अब जांच के दौरान दोपहिया या चारपहिया वाहन चालक को ब्रीद एनालाइजर मशीन में फूंक मारने की जरूरत नहीं होगी। मशीन को चालक के पास ले जाते ही वह हवा में मौजूद शराब की गंध से अल्कोहल की मात्रा को माप लेगी। इससे उन चालकों पर कार्रवाई तेज होगी जो जांच के समय आनाकानी करते थे। इसका डिजिटल डेटा सीधे कोर्ट की कार्यवाही के लिए मान्य होगा।

नो-पार्किंग की समस्या का लॉक समाधान

शहर में बेतरतीब पार्किंग से लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिस ने व्हील लॉक का दस्ता तैयार किया है। अब नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर पुलिस उसे मौके पर ही लॉक कर देगी। वाहन मालिक को जुर्माना भरने के बाद ही लाक से मुक्ति मिलेगी।

अधिकारियों का मानना है कि इस सख्ती से सड़क पर लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़े करने की प्रवृत्ति पर लगाम लगेगी।

यह भी पढ़ें- बिना हेलमेट मिले 24 पुलिसकर्मी, भिलाई ट्रैफिक पुलिस ने काटा खुद के विभाग का चालान

ट्रांसपोर्टरों को किया जा रहा अलर्ट

पुलिस अब केवल सड़कों पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए भी नजर रख रही है। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) और नेक्स्ट जेन एम-परिवहन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया को और सख्त किया गया है।

कार्यशाला में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को साफ तौर पर कहा गया है कि ट्रांसपोर्टर अपने केंद्रों पर स्वयं ब्रीद एनालाइजर लगवाएं, ताकि नशे में धुत ड्राइवर सड़क पर वाहन लेकर निकल ही न सकें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे में हादसा होने पर अब केवल मोटर व्हीकल एक्ट ही नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत आरोपित वाहन चालक को सीधे जेल भेजा जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ आएंगे राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती:कांग्रेस नेता सीए ने दिया न्योता, चेन्नई में हुई मुलाकात में अर्थव्यवस्था और निवेश पर हुई बातचीत

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076123
Views Today : 674
Views Last 7 days : 3480
Views Last 30 days : 11312
Total views : 106117
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.