Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर गैस एजेंसी निलंबित, 12 हजार उपभोक्ता दूसरी एजेंसियों में मर्ज, लोगों की बढ़ी परेशानी
Breaking News

रायपुर गैस एजेंसी निलंबित, 12 हजार उपभोक्ता दूसरी एजेंसियों में मर्ज, लोगों की बढ़ी परेशानी

By adminApril 15, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 04 2026 raipur lpg news
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। फाफाडीह स्थित रायपुर गैस एजेंसी के निलंबन के बाद उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पहुंचे, जहां एक माह पहले से बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिलने पर आक्रोश भड़क गया।

एजेंसी के बाहर पहले ही स्टाक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया था, इसके बावजूद लोग सुबह छह बजे से लाइन में लगे रहे। मौके पर कर्मचारियों द्वारा फिर से गैस नहीं होने की जानकारी देने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया और कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।

आरोप,पुराने बुकिंग वालों को गैस नहीं दी जा रही

उपभोक्ताओं का आरोप है कि पुराने बुकिंग वालों को गैस नहीं दी जा रही, जबकि नए ग्राहकों से 500-600 रुपये अतिरिक्त लेकर सिलिंडर दिया जा रहा है। बता दें कि 12 हजार उपभोक्ताओं में से 11 हजार को राजेंद्र एचपी और एक हजार को शांति एचपी में मर्ज किया गया है, लेकिन वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है।

मर्ज के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

रायपुर गैस एजेंसी के निलंबन के बाद उपभोक्ताओं को राजेंद्र एचपी और शांति एचपी में मर्ज किया गया है। प्रशासन का दावा है कि नई एजेंसियों के माध्यम से वितरण शुरू कर दिया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी खराब हैं। उपभोक्ताओं को एजेंसी और गोदाम के बीच बार-बार भेजा जा रहा है।

कहीं स्टाक नहीं होने की बात कही जा रही है, तो कहीं वितरण में देरी हो रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अतिरिक्त रकम लेकर सिलिंडर देने का आरोप

कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि गैस एजेंसी में अवैध वसूली की जा रही है। नए ग्राहकों से 500 से 600 रुपये अतिरिक्त लेकर सिलिंडर दिया जा रहा है, जबकि पुराने बुकिंग वालों को लगातार टाल दिया जा रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि एजेंसी और गोदाम दोनों जगह अलग-अलग कारण बताकर उन्हें भटकाया जा रहा है।

14 मार्च को बुकिंग, अभी तक नहीं मिला सिलिंडर

हेतराम जांगड़े ने बताया कि उन्होंने 14 मार्च को गैस के लिए नंबर लगाया था, लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिला है। कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी केवल इंतजार करने को कहा जा रहा है। उनका कहना है कि पहले नियमित रूप से गैस मिल जाती थी, लेकिन अब व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है और आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

कर्मचारी कह रहे स्टाक खत्म

अरविंद यादव ने बताया कि उनके मोबाइल पर ओटीपी भी आ गया था, जिससे उम्मीद थी कि गैस मिल जाएगी, लेकिन एजेंसी पहुंचने पर सिलिंडर नहीं मिला। कर्मचारियों ने स्टाक खत्म होने की बात कहकर वापस भेज दिया। यह स्थिति बेहद परेशान करने वाली है और कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है।

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर

बिमला पवार ने बताया कि वह सुबह छह बजे से लाइन में लगी हुई थीं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिली। उन्हें एजेंसी से गोदाम और गोदाम से एजेंसी भेजा जाता रहा। इस दौड़भाग में पूरा दिन निकल गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- घर में है शादी और चाहिए गैस सिलिंडर? देना होगा यह प्रूफ, जान लें पूरा नियम

20 दिनों से लगा रही एजेंसी के चक्कर

एस. विंदेश्वरी ने कहा कि वह पिछले 20 दिनों से गैस के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं। हर बार अलग-अलग कारण बताकर उन्हें लौटा दिया जाता है। उनका कहना है कि घर में गैस खत्म हो चुकी है और रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

जिन उपभोक्ताओं को दूसरी एजेंसियों में मर्ज किया गया है, उनके लिए रायपुर गैस एजेंसी के पास ही दोनों एजेंसियों द्वारा वितरण केंद्र खोला गया है। आज से वहां से गैस वितरण भी शुरू कर दिया गया है, जिससे जल्द ही व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।

– भूपेंद्र मिश्रा, नियंत्रक, रायपुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ आएंगे राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती:कांग्रेस नेता सीए ने दिया न्योता, चेन्नई में हुई मुलाकात में अर्थव्यवस्था और निवेश पर हुई बातचीत

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076123
Views Today : 674
Views Last 7 days : 3480
Views Last 30 days : 11312
Total views : 106117
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.