Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पहली पत्नी प्रेमी के साथ चली गई तो युवक ने जान से मारने की दी धमकी, बिलासपुर का मामला
Breaking News

पहली पत्नी प्रेमी के साथ चली गई तो युवक ने जान से मारने की दी धमकी, बिलासपुर का मामला

By adminApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 04 2026 bilaspur crime 14 2026414 211424
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आरोपित ने प्रार्थिया की फोटो को अपनी फोटो के साथ एडिट कर उसे भेजा और धमकी दी कि यदि वे कोर्ट में पेशी के लिए आए, तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 09:11:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 09:40:43 PM (IST)

पहली पत्नी प्रेमी के साथ चली गई तो युवक ने जान से मारने की दी धमकी, बिलासपुर का मामला
सोशल मीडिया के ज़रिये किया अपराध।

HighLights

  1. पति की पहली पत्नी के प्रेमी ने महिला को दी जान से मारने की भी दे डाली धमकी
  2. इंस्टाग्राम पर फोटो एडिट कर भेजा और पति-पत्नी को बदनाम करने की लिखी बात
  3. सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज किया, जांच करने के लिए आरोपित की तलाश की तेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। एक शख्‍स की पहली पत्नी अपने जिस प्रेमी के साथ चली गई है, उस युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया है कि युवक ने उनकी व उनके पति की फोटो को एडिट कर इंस्टाग्राम पर भेज बदनाम करने की भी बात कही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

सकरी पुलिस के अनुसार महिला बबली लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह और उसके पति दिनेश लहरे संयुक्त रूप से एक इंस्टाग्राम आईडी का संचालन करते हैं। आरोप है कि मुंगेली निवासी आरोपित सतीश भास्कर ने इस आईडी पर ऑडियो काल और मैसेज के जरिए गालियां देते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की।

रंजिश की जड़ें पुरानी हैं, दरअसल, दिनेश की पहली पत्नी अपने प्रेमी सतीश भास्कर के साथ चली गई थी, जिसके बाद दिनेश ने बबली से विवाह किया। इसी बात से खुन्नस खाकर आरोपित सतीश अब बबली और दिनेश को निशाना बना रहा है।

आरोपित ने प्रार्थिया की फोटो को अपनी फोटो के साथ एडिट कर उसे भेजा और धमकी दी कि यदि वे कोर्ट में पेशी के लिए आए, तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा। आरोपित की इस हरकत से पीड़ित परिवार भयभीत है। सकरी पुलिस आरोपित सतीश और उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।

सोशल मीडिया बना प्रताड़ना का जरिया

आरोपित ने इंस्टाग्राम का सहारा लेकर प्रार्थिया की गरिमा को ठेस पहुंचाने और उसे मानसिक रूप से तोड़ने की साजिश रची। फोटो एडिटिंग के जरिए बदनाम करने की कोशिश की है और बार-बार आडियो रिकॉर्डिंग भेजकर गालियां दी है। वहीं इंटरनेट मीडिया पर एडिट फोटो वायरल कर छवि खराब कर रहा है। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच कर रही है।

अदालत जाने से रोकने के लिए दी हत्या की धमकी

प्रार्थिया के पति दिनेश लहरे का कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन है। आरोपित कोर्ट रूम के बाहर उन्हें धमकाया कि यदि वे अदालत की चौखट पर दिखे, तो उनका कत्ल कर दिया जाएगा। जान का खतरा देखते हुए पीड़ित दंपती ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ आएंगे राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती:कांग्रेस नेता सीए ने दिया न्योता, चेन्नई में हुई मुलाकात में अर्थव्यवस्था और निवेश पर हुई बातचीत

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076121
Views Today : 670
Views Last 7 days : 3476
Views Last 30 days : 11308
Total views : 106113
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.