Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर ट्यूब फटने से 14 मजदूरों की मौत, 40 झुलसे; पीएम मोदी ने की आर्थिक मदद की घोषणा
Breaking News

वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर ट्यूब फटने से 14 मजदूरों की मौत, 40 झुलसे; पीएम मोदी ने की आर्थिक मदद की घोषणा

By adminApril 15, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 04 2026 sakti boiler blast
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, सक्ती। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पुष्टि की है कि कुल घायल 34 में से 14 श्रमिकों की मौत हो गई है। अचानक हुए इस हादसे के बाद प्लांट परिसर में आग और धुएं का गुबार फैल गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद श्रमिक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

30 से अधिक मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार हादसे के समय प्लांट में बड़ी संख्या में मजदूर कार्यरत थे। हादसे में करीब 30 से अधिक मजदूरों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रशासन और राहत टीम मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट के बाद प्लांट में भगदड़ की स्थिति बन गई थी, कई मजदूर झुलस गए, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

बचाव दल द्वारा घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। प्रारंभिक तौर पर बॉयलर फटना कारण माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल प्रशासन घायलों के बेहतर उपचार और राहत कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है।

9 मजदूरों की मौत की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल ठाकुर के अनुसार, बॉयलर की ट्यूब फटने की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में अब तक 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पावर प्लांट के प्रवक्ता द्वारा जारी आधिकारिक बयान

14 अप्रैल 2026 की दोपहर हमारे पावर प्लांट के बॉयलर यूनिट में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें हमारे सब-कॉन्ट्रैक्टर NGSL के कर्मचारी शामिल थे, जो इस यूनिट का संचालन और रखरखाव करते हैं। हमारी तत्काल प्राथमिकता सभी प्रभावित लोगों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सहायता और उपचार सुनिश्चित करना है। हम घायलों को पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं और चिकित्सा टीमों तथा स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय में हैं।

हम इस घटना के सभी विवरणों का पता लगाने की प्रक्रिया में हैं और अपने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर एक विस्तृत जांच कर रहे हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और गहरी सहानुभूति प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ हैं।

मृतकों के स्वजनों को दो लाख, घायलों को 50 हजार की मदद: पीएम मोदी

सक्ती जिले के पावर प्लांट में हुए हादसे को बेहद दुखद बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के स्वजनों के प्रति शोक जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक मदद का एलान

साथ ही उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के स्वजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

April 18, 2026

भीषण गर्मी में राहत… बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, SSP ने जारी किए निर्देश

April 18, 2026

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067681
Views Today : 17
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 3958
Total views : 88609
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.