शहर की प्यास बुझाने और हर घर पानी पहुंचाने के लिए पिछले 13 सालों में 826 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन आज भी रायपुर की 25% आबादी तक सरकारी नल नहीं पहुंच पाया है। इन इलाकों के लोग आज भी बोर, टैंकर के भरोसे हैं और पानी लेने के लिए सुबह-शाम जद्दोजहद करनी पड़ती है। रायपुर के कचना, सड्डू, खम्हारडीह, दलदल सिवनी, लाभांडी, जोरा, डूंडा, देवपुरी, डूमतराई, अमलीडीह, हीरापुर, जरवाय ऐसे इलाके हैं, जहां सबसे ज्यादा समस्या है। भास्कर की पड़ताल में पता चला कि यहां सरकारी नल के लिए लाइन नहीं पहुंची है। वहीं जहां पाइपलाइन बिछ…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। न्यायालय ने मामले में सुनवाई के बाद आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मृतक के बेटे प्रेम साय राठिया ने तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 20 जनवरी 2021 की दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच वह काम से बाहर गया हुआ था। घर पर उसके पिता मनबोध राठिया, भतीजा हेम कुमार और अवन्ति राठिया मौजूद थे। जमीन बिक्री को लेकर हुआ विवाद इसी दौरान मनबोध राठिया और उसके बड़े भाई…
भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर में बिजली संकट की एक बड़ी वजह सामने आई है। बिजली सप्लाई के लिए लगे करीब 4 हजार सरकारी खंभों में से आधे से ज्यादा पर निजी केबल कंपनियों ने कब्जा कर लिया है। इससे सप्लाई सिस्टम चरमरा गई है। अव्यवस्थित तरीके से खींचे गए इन केबलों के कारण ट्रिपिंग हो रही है। घंटों बिजली बंद रहने की समस्या बढ़ गई है। स्थिति को गंभीर देखते हुए बिजली कंपनी ने शहर में संचालित 7 निजी केबल कंपनियों को नोटिस जारी किया है। लेकिन इसके बावजूद किसी ने केबल नहीं हटाए। अब बिजली कंपनी ने सख्ती…
भास्कर न्यूज | सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर जनप्रतिनिधियों की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति संतोषी अरविंद खटकर ने छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को ज्ञापन सौंपकर लोक निर्माण विभाग से जशपुर से नावापारा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि जशपुर से नावापारा की दूरी लगभग 2.5 किलोमीटर है, जो दोनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। जशपुर की जनसंख्या 6 हजार से अधिक तथा नावापारा की आबादी 900 से अधिक है। इसके बावजूद अब तक इस मार्ग…
भास्कर न्यूज|कवर्धा जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच कबीरधाम जिले में प्रशासन ने बड़ी सख्ती दिखाई है। प्रशिक्षण को हल्के में लेने वाले 10 कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कवर्धा तहसील के सुदर्शन चंद्रवंशी, मनीषा ठाकुर, मंजू चंद्रवंशी, नीलम तिवारी, अमित साहू, पदमा ठाकुर और सुधा यादव को नोटिस दिया गया है। वहीं सहसपुर लोहारा तहसील के बुधसिंह मेरावी, दानेश्वरी उइके और दुर्गेश नंदन साहू भी कार्रवाई की जद में आए हैं। इन सभी कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने निर्धारित समय में प्रशिक्षण में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई…
छत्तीसगढ़ में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को राजनांदगांव जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के इलाकों में अगले 2 दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बेहद जरूरी काम न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें। अगर बाहर जाना अनिवार्य हो, तो स्कार्फ का उपयोग करें। रायपुर…
राजनांदगांव | हाईटेक बस स्टैंड के सामने बने मुक्कड़ को खत्म नहीं किया जा रहा है। यहां सड़क किनारे ही आसपास के क्षेत्र का कचरा फेंका जा रहा है। दुकानदार भी अपना कचरा यही डंप कर रहे हैं। जिससे पूरे हिस्से में गंदगी फैल रही है। मुक्कड़ में डंप किए जा रहे कचरे को नियमित रुप से उठाया भी नहीं जा रहा है। जिससे शहर के प्रमुख हिस्से में गंदगी का आलम है। परेशानी बढ़ रही है।
अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब सीधे लोगों की जेब और रसोई तक पहुंच गया है। रायपुर में सूखे मेवे 30% तक महंगे हो गए हैं, जबकि मिठाइयों के दाम 50 से 500 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। खाड़ी देशों में जारी युद्ध से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे ईरान, कुवैत, अफगानिस्तान, कैलिफोर्निया, वियतनाम और कतर से आने वाले मेवों की आपूर्ति बाधित है और कीमतों में तेज उछाल आया है। बादाम, काजू, पिस्ता, अंजीर और अखरोट सभी महंगे हुए हैं। लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ने से ऑटोमोबाइल, पेट्रोकेमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और खाद्य तेल 2 से 30% तक महंगे हुए हैं।…
बिलासपुर5 मिनट पहलेकॉपी लिंकछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाम ट्रांसफर से जुड़ी फाइल खो जाने से नाराज युवक बादाम लेकर दफ्तर पहुंच गया। हाउसिंग बोर्ड ऑफिस में युवक ने स्टेट मैनेजर की टेबल पर बादाम फेंकते हुए कहा कि ‘इसे खाइए और जब आपको याद आ जाए तो मुझे बता दीजिए।’इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक का आरोप है कि वह पिछले एक साल से ऑफिस के चक्कर लगा रहा है, इसके बावजूद अधिकारी ने फाइल नहीं मिलने की बात कहकर घुमाया। मैडम की याददाश्त बढ़ाने के लिए उन्हें बादाम दिया है। अधिकारी पूनम…
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 23 तक पहुंच गया है। 3 और घायल मजदूरों ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल 36 मजूदर झूलसे थे। 13 घायलों का इलाज अभी जारी है। घटना की शुरूआती जांच में लापरवाही सामने आने पर वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज हुई है। इस कार्रवाई पर उद्योगपति नवीन जिंदल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जांच से पहले अनिल अग्रवाल का नाम FIR में शामिल करना गंभीर चिंता का विषय है।…