मालखरौदा| | अनुविभाग क्षेत्र के ग्राम बड़े सीपत में अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान वहां तैनात ऑपरेटर ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के मौखिक आदेश पर हर दो घंटे में एक घंटे की कटौती की जा रही है। इधर ग्रामीणों का कहना था कि भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने से आम जनता और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की है। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली संकट का समाधान नहीं हुआ, तो पूरा क्षेत्र उग्र जन आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
<
