Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बस्तर में AI शिक्षा की एंट्री:जिले के 25 शिक्षकों को दी जा रही ट्रेनिंग, प्रशासन का दावा- 10 हजार बच्चों को मिलेगा फायदा
Breaking News

बस्तर में AI शिक्षा की एंट्री:जिले के 25 शिक्षकों को दी जा रही ट्रेनिंग, प्रशासन का दावा- 10 हजार बच्चों को मिलेगा फायदा

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004625534 1776524511
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004625534 1776524511
बस्तर में स्कूली शिक्षा को डिजिटल और आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 21वीं सदी के स्किल्स को स्कूल स्तर तक पहुंचाने की शुरुआत की है। इसके तहत 15 से 17 अप्रैल तक धरमपुरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में 3 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी ब्लॉकों से चयनित 25 शिक्षकों ने भाग लिया। इनमें गणित, विज्ञान और कंप्यूटर विषय के शिक्षक शामिल रहे। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस एआई टूल्स के उपयोग, डिजिटल लर्निंग और क्लासरूम में नई तकनीकों को शामिल करने पर रहा। शिक्षकों को प्रैक्टिकल सेशन के जरिए यह सिखाया गया कि वे छात्रों को आसान तरीके से AI की जानकारी कैसे दे सकते हैं। AI की दी जा रही बेसिक ट्रेनिंग इस कार्यक्रम का संचालन ‘द पाई जैम फाउंडेशन’ ने किया। ट्रेनर नयन सोरी ने शिक्षकों को AI के बेसिक कॉन्सेप्ट से लेकर उसके इस्तेमाल तक की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को समझाया गया कि, किस तरह AI को पढ़ाई का हिस्सा बनाया जा सकता है। 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को मिलेगा फायदा इस पहल का असर सीधे तौर पर स्कूलों में दिखेगा। प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षक अब अपने-अपने स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को AI और डिजिटल स्किल्स की जानकारी देंगे। अनुमान है कि करीब 10 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को इससे फायदा मिलेगा। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि, AI का उपयोग सिर्फ तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य क्षेत्रों में भी इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में छात्रों को शुरुआती स्तर पर ही इसकी जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे आगे की पढ़ाई और करियर में बेहतर अवसर हासिल कर सकें। बस्तर के छात्रों को डिजिटल दौर के लिए तैयार करना महत्वपूर्ण जिला प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा शिक्षक और छात्र इससे जुड़ सकें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल बस्तर के छात्रों को डिजिटल दौर के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षकों की कार्यशैली में बदलाव आएगा और पढ़ाई का तरीका ज्यादा इंटरैक्टिव और समझने योग्य बनेगा। साथ ही छात्रों में नई तकनीकों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

निरमा पाउडर की आड़ में बन रहा था जर्दा-गुटखा:किराए के गोदाम में फैक्ट्री,20 दिन से गायब हुआ आरोपी;शक होने पर पुलिस ने मारी रेड

June 24, 2026

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.