महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास नहीं होने के बाद बीजेपी अब इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की रणनीति के तहत इसकी रूपरेखा 19 अप्रैल को रायपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह इसी सिलसिले में एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं, जहां वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। लोकसभा में पास नहीं हो सका महिला आरक्षण बिल लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं…
Author: admin
सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर ब्लास्ट मामले की जांच का दायरा बढ़ गया है। जांच अब केवल हादसे तक सीमित न रहकर ऑपरेशन फेलियर की ओर भी इशारा कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि, प्लांट के ऑपरेशन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संभाल रही एनटीपीसी जीई पावर सर्विस लिमिटेड (एनजीएसएल) की भूमिका अब जांच के केंद्र में है। एनजीएसएल, एनटीपीसी और जीई पावर इंडिया लिमिटेड का एक संयुक्त उपक्रम है, जिसमें दोनों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी है, जबकि जीई पावर इंडिया…
कवर्धा| छीरपानी कॉलोनी में शिव मंदिर जाने वाली गली में नाली कचरे से पूरी तरह जाम हो गई है। हालात यह हैं कि नाली का पानी बह नहीं पा रहा है। इससे आसपास गंदगी और बदबू फैल रही है। सड़क निर्माण के लिए मुरुम बिछाने के दौरान नाली का रास्ता भी बंद हो गया, जिससे पानी की निकासी रुक गई है। नगर पालिका नाली की सफाई कराकर जल निकासी सुचारु करें।
महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास नहीं होने के बाद बीजेपी अब इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की रणनीति के तहत इसकी रूपरेखा 19 अप्रैल को रायपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह इसी सिलसिले में एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं, जहां वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। लोकसभा में पास नहीं हो सका महिला आरक्षण बिल लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं…
कवर्धा| आदर्श नगर चौक स्थित बरगद पेड़ के नीचे कचरा डंप किए जाने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। आसपास के लोग खुले में ही कचरा फेंक रहे हैं, जिससे वहां मवेशियों का झुंड लगातार जमा रहता है। कचरे के कारण दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को परेशानी हो रही है। यहां नियमित सफाई नहीं होती, जिससे समस्या और बढ़ती जा रही है। कचरा फेंकने पर रोक लगाना चाहिए।
जांजगीर| हादसे में जान गंवाने वाले दो कर्मचारियों के परिजनों को कंपनी की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। एनजीएसएल (एचईएमएस) में कार्यरत थंडा राम लहरे और अमृत लाल पटेल के परिजनों को 35-35 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुए हादसे में दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई थी। कंपनी प्रबंधन ने संवेदना व्यक्त करते हुए थंडा राम लहरे के परिजनों को 35 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। इसी तरह अमृत लाल पटेल की पत्नी को भी 35 लाख रुपए की पूरी राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर…
मालखरौदा| | अनुविभाग क्षेत्र के ग्राम बड़े सीपत में अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान वहां तैनात ऑपरेटर ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के मौखिक आदेश पर हर दो घंटे में एक घंटे की कटौती की जा रही है। इधर ग्रामीणों का कहना था कि भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने से आम जनता और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की है। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली संकट का समाधान…
बस्तर में स्कूली शिक्षा को डिजिटल और आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 21वीं सदी के स्किल्स को स्कूल स्तर तक पहुंचाने की शुरुआत की है। इसके तहत 15 से 17 अप्रैल तक धरमपुरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में 3 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी ब्लॉकों से चयनित 25 शिक्षकों ने भाग लिया। इनमें गणित, विज्ञान और कंप्यूटर विषय के शिक्षक शामिल रहे। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस एआई टूल्स के उपयोग, डिजिटल लर्निंग और क्लासरूम में नई तकनीकों को शामिल करने पर रहा।…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को दो अलग-अलग दलों ने मुख्य सड़कों को पार किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही और निगरानी करती रही। शनिवार शाम करीब 35 हाथियों का दल पेलम बांध जंगल से निकलकर बोजिया-औरानारा मार्ग पार करते हुए गाड़ाडटी जंगल की ओर बढ़ा। इस दौरान हाथी काफी देर तक सड़क किनारे रुके रहे, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, धर्मजयगढ़ रेंज में…
खारुन नदी ब्रिज पर मेंटेनेंस के काम के बाद इसे गुरुवार की रात को खोला गया था, लेकिन दो दिन बाद ही शनिवार दोपहर में खारुन नदी ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। खारुन नदी ब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दोपहर करीब 1 बजे खारुन नदी ब्रिज पर दुर्ग से रायपुर जाने वाले मार्ग पर हुआ है। एक काले रंग की पल्सर बाइक MP65 ME 8516 ब्रिज…