जांजगीर| हादसे में जान गंवाने वाले दो कर्मचारियों के परिजनों को कंपनी की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। एनजीएसएल (एचईएमएस) में कार्यरत थंडा राम लहरे और अमृत लाल पटेल के परिजनों को 35-35 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुए हादसे में दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई थी। कंपनी प्रबंधन ने संवेदना व्यक्त करते हुए थंडा राम लहरे के परिजनों को 35 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। इसी तरह अमृत लाल पटेल की पत्नी को भी 35 लाख रुपए की पूरी राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर कंपनी अधिकारियों ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है और इस दुखद घड़ी में हर संभव सहयोग जारी रखा जाएगा।
<
