Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महिला आरक्षण बिल पास नहीं…कांग्रेस के खिलाफ होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM साय बताएंगे छत्तीसगढ़ में BJP का एक्शन प्लान
Breaking News

महिला आरक्षण बिल पास नहीं…कांग्रेस के खिलाफ होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM साय बताएंगे छत्तीसगढ़ में BJP का एक्शन प्लान

By adminApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776574062 image 3 1776530086
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 3 1776530086
महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास नहीं होने के बाद बीजेपी अब इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की रणनीति के तहत इसकी रूपरेखा 19 अप्रैल को रायपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह इसी सिलसिले में एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं, जहां वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। लोकसभा में पास नहीं हो सका महिला आरक्षण बिल लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका। बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। इसे पारित करने के लिए 352 वोटों की आवश्यकता थी। इस बिल में लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान शामिल था। PM मोदी ने माफी मांगी, विपक्ष पर साधा निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम देश को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाने पर माताओं-बहनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि इस बिल में संशोधन नहीं हो पाया और इसके लिए वे क्षमा चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि, उनके लिए देशहित सर्वोपरि है, लेकिन कुछ दलों के लिए दलहित देशहित से बड़ा हो गया, जिसका नुकसान नारी शक्ति को उठाना पड़ा। उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी जैसे दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी राजनीति के कारण महिलाओं के अधिकारों को झटका लगा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण प्रस्ताव गिरने के बाद विपक्षी दलों ने खुशी जताई, जबकि देश की करोड़ों महिलाओं की नजर संसद पर थी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अपने अपमान को नहीं भूलती और इस पूरे घटनाक्रम को देश की महिलाएं याद रखेंगी। विशेष सत्र में लाया गया था प्रस्ताव महिला आरक्षण से जुड़े इस प्रस्ताव को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार ने संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। मतदान के दौरान आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका। बिल गिरने के बाद सड़कों पर उतरेगी BJP महिला आरक्षण बिल के पास नहीं होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पार्टी कांग्रेस के विरोध को मुद्दा बनाकर देशभर में प्रदर्शन करेगी, जिसकी शुरुआत और रूपरेखा रायपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस से सामने आएगी। सुबह एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश कार्यालय, संगठन के साथ बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अरुण सिंह सुबह 8 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। यहां से वे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। प्रदेश कार्यालय में वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे और पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, आंदोलन का होगा ऐलान दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अरुण सिंह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस दौरान महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस के विरोध के खिलाफ पार्टी के देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में होने वाले विरोध प्रदर्शन की विस्तृत रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। प्रेस वार्ता के बाद अरुण सिंह दोपहर 2:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

निरमा पाउडर की आड़ में बन रहा था जर्दा-गुटखा:किराए के गोदाम में फैक्ट्री,20 दिन से गायब हुआ आरोपी;शक होने पर पुलिस ने मारी रेड

June 24, 2026

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.