कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर बुधवारी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे सामने आई। युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शहर के दादर बस्ती निवासी टीकाराम यादव (28) के रूप में हुई है। उसके भाई विकास यादव ने बताया कि, टीकाराम रोज की तरह सुबह काम पर निकला था। दो मंजिला निर्माणाधीन मकान में सरिया बिछाते समय वह…
Author: admin
सूरजपुर‘-सरगुजा की सीमा पर ग्राम कोटबहरा में बीती रात दंतैल हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला। युवक काम कर वापस घर लौट रहा था। रात को हाथी द्वारा युवक को कुचलने की सूचना मिलने पर वनविभाग का अमला मौके पर पहुंचा। हाथी द्वारा युवक को कुचलने से भड़के लोगों ने गुरुवार सुबह कल्याणपुर मार्ग में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मामला सूरजपुर वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बीती शाम ग्राम कोटबहरा निवासी केशव (28 वर्ष) काम कर लौट रहा था। अंधेरा होने के कारण वह रास्ते में खड़े जंगली हाथी को नहीं देख सका और उसके नजदीक…
छत्तीसगढ़ में शराब की पैकेजिंग को लेकर नई प्लास्टिक बोतल पॉलिसी विवादों में घिर गई है। राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ डिस्टिलर्स और बोतल एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है, जिसका असर अब सीधे उपभोक्ताओं पर दिखने लगा है। प्रदेश की कई सरकारी शराब दुकानों से सस्ती शराब की सप्लाई अचानक कम हो गई है या पूरी तरह गायब हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, सरकार कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक (PET) बोतलों में शराब बेचने की व्यवस्था लागू करना चाहती है। इसका उद्देश्य लागत कम करना और सप्लाई को आसान बनाना बताया जा रहा है। लेकिन…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दुबटिया कुडकई गांव में देर रात एक रेत से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर एक पेड़ और बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर पहले एक विशाल पेड़ से टकराया। इसके बाद वह बिजली के खंभे और तारों को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हाई-टेंशन तार टूटकर जमीन पर गिरा हादसे के कारण बिजली के खंभे और हाई-टेंशन तार टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे…
दुर्ग के युवक ने भानुप्रतापुर की लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की के परिवार ने शादी की बात उठाई, तो आरोपी मुकर गया। इस मामले में दुर्ग के मोहन नगर थाने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, उसकी पहचान साल 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए सौरभ राजपूत निवासी सिकोला भाटा दुर्ग से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होने लगी। युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और मिलने के लिए दुर्ग बुलाया।…
रायपुर के रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, PCI (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) की इंस्पेक्शन टीम के विश्वविद्यालय पहुंचने की खबर मिलते ही NSUI के रायपुर जिला कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। NSUI ने बताई समस्याएं NSUI जिला उपाध्यक्ष शिवांक सिंह ने बताया कि, गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्र पिछले कई महीनों से संघर्ष कर रहे हैं। छात्र-छात्राएं फीस बढ़ोतरी, कूलर, पानी,…
रायपुर2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव, स्वीकृति और लॉक करने की अंतिम तिथियां जारी कर दी गई हैं। रायपुर जिले के सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थानों के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों और छात्रवृत्ति प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।छात्रवृत्ति की पूरी प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जा रही है। पात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से तय समय-सीमा में पंजीयन कर आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने को कहा गया है। जिससे समय पर स्वीकृति और…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़कों की बदहाली और निर्माण कार्य में लेटलतीफी पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी जताई है। जनहित याचिका पर PWD के स्टेटस रिपोर्ट पर डिवीजन बेंच ने कहा कि, प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं के नाम पर जनता को लंबे समय तक परेशान नहीं किया जा सकता। सड़क जैसी आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं में देरी सीधे तौर पर आम जनता के जीवन को प्रभावित करती है। दरअसल, शहर की बदहाल सड़कों को लेकर मीडिया रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है। डिवीजन बेंच ने निगम कमिश्नर और…
दुर्ग जिले में इन दिनों चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले दो दिनों में जिले के अलग-अलग इलाकों से चोरी के 8 मामले सामने आए हैं। एक झपटमारी की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। 14 अप्रैल को 4 चोरी के मामले दर्ज हुए थे, जबकि 15 अप्रैल को भी चार अलग-अलग थानों में चोरी की शिकायतें आईं। वहीं दुर्ग के मोहन नगर में एक बुजुर्ग महिला से झपटमारी का मामला भी सामने आया है। चोरी की बात करें तो ज्यादातर बाइक चोरी के मामले हैं। इसके अलावा मोबाइल टावर से कॉपर केबल चोरी…
छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 17 और 18 अप्रैल को बड़े फैसले लिए हैं। एसोसिएशन के मुताबिक, 1 मार्च से शुरू हुए असहयोग आंदोलन के तहत पहले ही निर्णय लिया गया था कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लॉटरी के माध्यम से वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 18 अप्रैल को प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद अब 14 अप्रैल को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए हैं। इसके…