Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हाथी ने युवक को कुचला, भड़के लोग सड़क पर उतरे:सूरजपुर-सरगुजा सीमा पर हाथी ने किया हमला, दहशत में लोग
Breaking News

हाथी ने युवक को कुचला, भड़के लोग सड़क पर उतरे:सूरजपुर-सरगुजा सीमा पर हाथी ने किया हमला, दहशत में लोग

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 16 at 101957 1776315366
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 16 at 101957 1776315366
सूरजपुर‘-सरगुजा की सीमा पर ग्राम कोटबहरा में बीती रात दंतैल हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला। युवक काम कर वापस घर लौट रहा था। रात को हाथी द्वारा युवक को कुचलने की सूचना मिलने पर वनविभाग का अमला मौके पर पहुंचा। हाथी द्वारा युवक को कुचलने से भड़के लोगों ने गुरुवार सुबह कल्याणपुर मार्ग में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मामला सूरजपुर वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बीती शाम ग्राम कोटबहरा निवासी केशव (28 वर्ष) काम कर लौट रहा था। अंधेरा होने के कारण वह रास्ते में खड़े जंगली हाथी को नहीं देख सका और उसके नजदीक पहुंच गया। हाथी को देखकर केशव ने भागने की कोशिश की। हाथी ने उसे दौड़ाकर सूंढ़ से पटक दिया और पैर से कुचल दिया। केशव की मौके पर मौत हो गई। क्षत-विक्षत हालत में मिला शव
हाथी द्वारा युवक को कुचले जाने की सूचना पर देर रात वनविभाग के अधिकारियों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। शव को पंचनामा पश्चात् पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार की सुबह कोटबहरा के लोग बड़ी संख्या में कल्याणपुर में जुट गए और अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया। प्रतापपुर-सूरजपुर सीमा पर 7 हाथी
वनविभाग के अनुसार युवक को कुचलने वाला हाथी दल से अगल होकर विचरण कर रहा है। प्रतापपुर के सेमई इलाके में 7 हाथी विचरण कर रहे थे। इसमें से एक हाथी दल से अलग होकर कोटबहरा में पहुंच गया। 6 हाथियों के दल ने खड़गवां के रमेश्वरपुर में किसानों के तरबूज, मक्का एवं धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों की निगरानी वनविभाग की टीम कर रही है, लेकिन कोटबहरा पहुंचे हाथी की निगरानी वनविभाग नहीं कर सका, जिससे ग्रामीणों को हाथी की मौजदूगी की सूचना नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि महुआ का सीजन होने के कारण लोग बड़ी संख्या में जंगल एवं आसपास के इलाकों में अंधेरे में ही चले जाते हैं। हाथियों की मौजूदगी के कारण लोग सहमे हुए हैं। प्रतापपुर एसडीओ फारेस्ट संस्कृति बारले ने बताया कि वनविभाग द्वारा लोगों को जंगल न जाने की सलाह दी जा रही है। हाथियों की निगरानी की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075682
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2888
Views Last 30 days : 10720
Total views : 105525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.