Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » PCI के इंस्पेक्शन के दौरान रावतपुरा में NSUI का प्रदर्शन:गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की मांग, कुलसचिव के आश्वासन के बाद लौटे
Breaking News

PCI के इंस्पेक्शन के दौरान रावतपुरा में NSUI का प्रदर्शन:गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की मांग, कुलसचिव के आश्वासन के बाद लौटे

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1000918081 1776306906
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1000918081 1776306906
रायपुर के रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, PCI (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) की इंस्पेक्शन टीम के विश्वविद्यालय पहुंचने की खबर मिलते ही NSUI के रायपुर जिला कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। NSUI ने बताई समस्याएं NSUI जिला उपाध्यक्ष शिवांक सिंह ने बताया कि, गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्र पिछले कई महीनों से संघर्ष कर रहे हैं। छात्र-छात्राएं फीस बढ़ोतरी, कूलर, पानी, बिजली और भोजन की गुणवत्ता जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फार्मेसी विभाग की लैब में आवश्यक और गुणवत्तापूर्ण उपकरणों की कमी है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रवेश के समय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए वादे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान कुलसचिव की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद NSUI छात्र नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं, तो बिना पूर्व सूचना के उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं NSUI जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में फर्जी पाठ्यक्रमों में दाखिला और छात्राओं से वादाखिलाफी आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर जल्द बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Rajanandgaon Tax Evasion Arrest | 8.22 Crore Tax Relief Taken

June 25, 2026

20 की उम्र, 3 बच्चे और शादी का इंतजार:पहाड़ी कोरवाओं की ढुकू प्रथा, लिव-इन में रहते हैं कपल, कम उम्र में बन रहे मां-बाप

June 25, 2026

रिंग रोड-2 अंधेरे में डूबा…:464 स्ट्रीट लाइट बंद, 59 एक्सीडेंट में 10 की मौत; 24 घायल

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075506
Views Today : 464
Views Last 7 days : 2361
Views Last 30 days : 10323
Total views : 104931
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.