राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में स्थित टिंबर मार्केट के एक गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थानीय…
Author: admin
राजनांदगांव | शहर के हाट बाजार में अंधेरा होने के कारण सब्जी विक्रेताओं को समस्या हो रही है। यहां स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण ग्राहकों को भी परेशानी होती है। सब्जी विक्रेताओं सहित यहां आने वाले ग्राहकों ने निगम को यहां प्रकाश का इंतजाम करने की मांग की है। रोशनी कम होने से सब्जियों की जांच करने में परेशानी होती है। नियमित सफाई की मांग भी है।
राजनांदगांव | शहर के सर्विस लेन किनारे के प्रतिष्ठानों, शो रूम, होटल और अस्पतालों के सामने दो पहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से जाम की समस्या हो रही है। यातायात पुलिस को यहां समझाइश देने की जरूरत है। हालांकि कई प्रतिष्ठानों में सुरक्षा गार्ड्स को तैनात किया गया है। लेकिन कई जगह उनके नहीं होने और वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण जाम लगने की समस्या रहती है। यहां पार्किंग को दुरुस्त रखने की जरूरत है।
सरगुजा संभाग में पश्चिम से आ रही गर्म हवा से 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। मौसम विभाग ने चार दिनों तक हीट वेब का असर होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव और पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं का असर सरगुजा संभाग में भी पड़ने लगा है। बुधवार की दोपहर झुलसा देने वाली गर्मी महसूस हुई। शाम होने के बाद भी मौसम गर्म रहा। अंबिकापुर शहर का…
चिरमिरी | ओबीसी मोर्चा चिरमिरी मंडल की परिचयात्मक बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रेरणादायक और संगठनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। अभय जायसवाल ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन संतुलित व सराहनीय है, जिसमें महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ साथियों को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। यह संतुलन संगठन को मजबूत…
भास्कर न्यूज | सीतापुर विकासखंड सीतापुर अंतर्गत नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित रजौटी का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। शुभारंभ सहकारिता से समृद्धि पुनर्गठन योजना के अंतर्गत किया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नई समितियों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान विष्णु देव साय ने वर्चुअल रूप से सीतापुर विकासखंड की दो समितियों उलकिया और रजौटी व मैनपाट ब्लॉक के खड़गांव केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी कृषि उपज के विपणन को आसान बनाना है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल निराला उरांव…
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार (14 अप्रैल) दोपहर हुए बॉयलर ब्लास्ट की शुरुआती जांच रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस हादसे में 20 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच के अनुसार, यह केवल एक औद्योगिक दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम था। रिपोर्ट में कहा गया है कि महज एक घंटे के भीतर उत्पादन क्षमता को करीब दोगुना करने की कोशिश की गई। लॉगबुक में खराबी का जिक्र था। चेतावनी के…
छत्तीसगढ़ में शराब की पैकेजिंग को लेकर नई प्लास्टिक बोतल पॉलिसी विवादों में घिर गई है। राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ डिस्टिलर्स और बोतल एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है, जिसका असर अब सीधे उपभोक्ताओं पर दिखने लगा है। प्रदेश की कई सरकारी शराब दुकानों से सस्ती शराब की सप्लाई अचानक कम हो गई है या पूरी तरह गायब हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, सरकार कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक (PET) बोतलों में शराब बेचने की व्यवस्था लागू करना चाहती है। इसका उद्देश्य लागत कम करना और सप्लाई को आसान बनाना बताया जा रहा है। लेकिन…
दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में सूदखोरी और चेक के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पुलिस ने गंडई निवासी शोभा केशकर उर्फ निशा (47) के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर मुसलमान पारा निवासी शहनाज बेगम (44) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शहनाज बेगम ने नवंबर 2023 में शोभा केशकर से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। यह लेन-देन 10 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर हुआ था। सुरक्षा के तौर पर शहनाज ने बैंक ऑफ बड़ौदा का एक कोरा चेक भी आरोपी को सौंपा था। 9 महीने तक हर माह 2000 रुपए ब्याज चुकाए पीड़िता के अनुसार, उन्होंने…
कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर बुधवारी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे सामने आई। युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शहर के दादर बस्ती निवासी टीकाराम यादव (28) के रूप में हुई है। उसके भाई विकास यादव ने बताया कि, टीकाराम रोज की तरह सुबह काम पर निकला था। दो मंजिला निर्माणाधीन मकान में सरिया बिछाते समय वह…