राजनांदगांव | शहर के हाट बाजार में अंधेरा होने के कारण सब्जी विक्रेताओं को समस्या हो रही है। यहां स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण ग्राहकों को भी परेशानी होती है। सब्जी विक्रेताओं सहित यहां आने वाले ग्राहकों ने निगम को यहां प्रकाश का इंतजाम करने की मांग की है। रोशनी कम होने से सब्जियों की जांच करने में परेशानी होती है। नियमित सफाई की मांग भी है।
<
