Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमधा में महिला पर सूदखोरी-चेक दुरुपयोग का केस:20 हजार के कर्ज पर 1 लाख का खेल, 43 हजार वसूले फिर भी नहीं लौटाया चेक
Breaking News

धमधा में महिला पर सूदखोरी-चेक दुरुपयोग का केस:20 हजार के कर्ज पर 1 लाख का खेल, 43 हजार वसूले फिर भी नहीं लौटाया चेक

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
63a09735 5150 47ce bc8b bef2d2a6e32b 1776314476857
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



63a09735 5150 47ce bc8b bef2d2a6e32b 1776314476857
दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में सूदखोरी और चेक के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पुलिस ने गंडई निवासी शोभा केशकर उर्फ निशा (47) के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर मुसलमान पारा निवासी शहनाज बेगम (44) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शहनाज बेगम ने नवंबर 2023 में शोभा केशकर से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। यह लेन-देन 10 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर हुआ था। सुरक्षा के तौर पर शहनाज ने बैंक ऑफ बड़ौदा का एक कोरा चेक भी आरोपी को सौंपा था। 9 महीने तक हर माह 2000 रुपए ब्याज चुकाए पीड़िता के अनुसार, उन्होंने करीब 9 महीने तक हर माह 2000 रुपए ब्याज के रूप में चुकाए। इस तरह मूल रकम से कहीं अधिक राशि चुकाने के बावजूद उनका कर्ज खत्म नहीं हुआ। आर्थिक तंगी के कारण जब शहनाज कुछ महीनों तक ब्याज नहीं दे पाईं, तो आरोपी ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जनवरी 2025 में शहनाज के भाई सादिक रजा ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने 25 हजार रुपए में पूरा लेन-देन खत्म करने की बात तय करवाई। पीड़िता ने कुल मिलाकर लगभग 43 हजार रुपए चुका दिए। कोरे चेक में अमाउंट भरकर बाउंस कराया इसके बावजूद आरोपी ने न तो चेक लौटाया और न ही लेन-देन समाप्त माना। शहनाज बेगम का आरोप है कि शोभा केशकर ने उनके दिए कोरे चेक का दुरुपयोग करते हुए उसमें 1 लाख रुपए की राशि भर दी। चेक बाउंस होने के बाद कोर्ट के जरिए उन्हें नोटिस भेजा गया, जिससे उन पर मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ गया। शिकायत पर केस दर्ज पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध सूदखोरी, धमकी और जबरन वसूली से जुड़ा पाया गया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी कर रही है। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए धमधा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली) और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075682
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2888
Views Last 30 days : 10720
Total views : 105525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.