Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, अधिकतम तापमान 39 डिग्री:चार दिन हीट वेब का असर, 24 घंटे में 3 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान
Breaking News

उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, अधिकतम तापमान 39 डिग्री:चार दिन हीट वेब का असर, 24 घंटे में 3 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 16 at 114905 1776320444
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 16 at 114905 1776320444
सरगुजा संभाग में पश्चिम से आ रही गर्म हवा से 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। मौसम विभाग ने चार दिनों तक हीट वेब का असर होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव और पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं का असर सरगुजा संभाग में भी पड़ने लगा है। बुधवार की दोपहर झुलसा देने वाली गर्मी महसूस हुई। शाम होने के बाद भी मौसम गर्म रहा। अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम साफ रहने के कारण लगातार अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है। चार दिन हीट वेब का अलर्ट, बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने चार दिनों तक हीट वेब का असर रहने का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल में एक के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ बनने से गर्मी का असर कम था। बादल और नमी से तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच ही अब तक रहा। अब अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी से गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान में बढ़ोतरी होगी, अंधड़ चलने की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के मेट्रोलॉजिस्ट एएम भट्‌ठ ने बताया कि राजस्थान की तरफ से गर्म हवा लगातार आ रही है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। एएम भट्ट ने बताया कि तापमान बढ़ने से दोपहर बाद स्थानीय प्रभाव से तेज अंधड़ भी चल सकती है। इस तरह चढ़ा अधिकतम तापमान
11 अप्रैल 32.0 °C
12 अप्रैल 35.8 °C
13 अप्रैल 36.1 °C
14 अप्रैल 36.8 °C
15 अप्रैल 39.1°C



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075682
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2888
Views Last 30 days : 10720
Total views : 105525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.