कोंडागांव सहित पूरे बस्तर संभाग में चैत्र माह के दौरान ‘आमा जोगानी’ देव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रकृति, पूर्वजों (पितरों) और ग्राम देवताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का प्रतीक है। कोंडागांव जिले के गांवों में यह पर्व विधि-विधान के साथ आयोजित हो रहा है। ‘आमा जोगानी’ मूल रूप से नए आम (आमा) के आगमन से जुड़ा एक पारंपरिक पर्व है। बस्तर की मान्यताओं के अनुसार, जब तक इस पूजा को विधिपूर्वक संपन्न नहीं किया जाता, तब तक नए आम का सेवन वर्जित माना जाता…
Author: admin
महासमुंद पुलिस ने एक बड़े आईपीएल सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बसना, पिथौरा, सांकरा, सरायपाली और भंवरपुर में ताबड़तोड़ दबिश देकर 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भंवरपुर चौक से पकड़े गए आरोपी योगेश्वर देवांगन से पूछताछ के बाद शुरू हुई। योगेश्वर से मिली जानकारी के आधार पर जिले के अन्य बड़े सटोरियों के नाम सामने आए। इसके बाद 5 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी की। ऑनलाइन सट्टा लेनदेन के सबूत मिले पुलिस जांच में आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए…
राज्य में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए तैयार किया गया “रक्षक” पाठ्यक्रम अब जमीन पर उतरने के करीब है। इस कोर्स की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए विश्वविद्यालयों की बैठक पूरी हो चुकी है। बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने बताया कि अपकमिंग शैक्षणिक सत्र से इस कोर्स में एडमिशन शुरू किए जाएंगे। डॉ. शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ पढ़ाई का कोर्स नहीं है, बल्कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक सोशल मिशन है। इसका मकसद युवाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें इस क्षेत्र में काम करने के लिए…
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सरपंच को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाने के बदले रिश्वत की डिमांड की थी। मामला ग्राम पंचायत बेमचा का है। जानकारी के अनुसार शहर से लगे ग्राम पंचायत बेमचा के खसरा नंबर 3110/3 की करीब 1 एकड़ 92 डिसमिल जमीन पर लंबे समय से अजय कुर्रे का कब्जा था। आरोप है कि अजय कुर्रे ने इस सरकारी जमीन को अलग-अलग लोगों को बेच दिया था। इसमें से कुछ जमीन महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के लाइब्रेरियन सूरज रात्रे को भी…
सूरजपुर वन क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में लगातार दूसरे दिन एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो दिनों के भीतर यह दूसरी मौत है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर वन क्षेत्र में एक जंगली हाथी ने हमला कर एक महिला की जान ले ली। यह घटना कोटबहरा इलाके में एक दिन पहले एक युवक की मौत के बाद हुई। एक दिन पहले शाम को हाथियों ने कोटबहरा इलाके में उत्पात मचाया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। गांवों…
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 2 लाख रुपए का लोन लेने पहुंचे आर्मी जवान के नाम पर 17 लाख रुपए का लोन पास कर दिया गया। उसमें से 15.50 लाख रुपए बैंक कर्मचारी ने निकाल लिए। अब जवान बिना कर्ज लिए ही भारी किस्तें भरने को मजबूर है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। आर्मी का एक जवान प्राइवेट बैंक में 2 लाख रुपए का लोन लेने पहुंचा था। इसी दौरान बैंक के कर्मचारी ने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए लोन प्रक्रिया में हेरफेर कर दी। आरोप है कि कर्मचारी ने जवान की जानकारी और सहमति के बिना उसके…
भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हुडको इलाके में गुरुवार को शाम के वक्त गैरेज में खड़ी कार में आग लग गई। पानी टंकी के पास बने एक गैरेज में अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में आग का धुंआ फैल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि गैरेज के अंदर खड़ी एक कार कुछ ही देर में धू-धू कर जलने लगी। आसपास के लोगों ने जैसे ही आग की लपटें देखीं, तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे और मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और…
बलरामपुर रामनुजगंज जिले के कुसमी क्षेत्र के दूरस्थ वनांचलों में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने संयुक्त रूप से सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। दौरे के दौरान अधिकारियों ने चटनियां, गौतमपुर, नवाडीहकला, चुनचुना, कुदाग, पुंदाग और पीपरढाब सहित कई गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों का अवलोकन करते हुए हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। लोगों के बीच जा कर जाना मिली योजनाओ का…
राजधानी रायपुर में नगर निगम के जोन 10 अमलीडीह कार्यालय से करीब 100 एकड़ जमीन से जुड़ी अहम फाइल गायब होने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम ने निगम प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। शुरुआती जांच में इस गड़बड़ी के पीछे बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जोन 10 के अंतर्गत आने वाले बोरियाकला इलाके के ओम नगर, साईं नगर और बिलाल नगर क्षेत्र से जुड़ी 69 भूखंडों की लेआउट फाइल रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। बताया जा रहा है कि यह फाइल जोन कार्यालय से नगर निगम मुख्यालय…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने नकली सिगरेट के कारोबार का खुलासा किया है। आईटीसी कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने महादेव पान मसाला दुकान में दबिश दी, जहां से करीब 61 हजार रुपए के नकली तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। जब्त सामान में कई ऐसे सिगरेट शामिल हैं, जो असली ब्रांड से मिलते-जुलते बनाए गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आईटीसी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि सदानंद मिश्रा (नई दिल्ली) ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज…