![]()
बलरामपुर रामनुजगंज जिले के कुसमी क्षेत्र के दूरस्थ वनांचलों में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने संयुक्त रूप से सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। दौरे के दौरान अधिकारियों ने चटनियां, गौतमपुर, नवाडीहकला, चुनचुना, कुदाग, पुंदाग और पीपरढाब सहित कई गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों का अवलोकन करते हुए हितग्राहियों से सीधे संवाद किया।
लोगों के बीच जा कर जाना मिली योजनाओ का हाल ग्राम गौतमपुर में एक हितग्राही के निर्माणाधीन आवास को देखकर कलेक्टर ने भुगतान की स्थिति की जानकारी ली और समय पर राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जल जीवन मिशन, मनरेगा और ग्रामीण सड़कों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर कलेक्टर ने महिला स्व-सहायता समूहों से बातचीत कर उन्हें स्वरोजगार और बचत के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समूह आधारित गतिविधियां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नवाडीहकला में तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए, वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। सड़कों का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता की जांच की चुनचुना और पुंदाग में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन केंद्रों का निर्माण पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अलावा, चुनचुना-पुंदाग-पीपरढाब मार्ग सहित विभिन्न सड़कों का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता की जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि इन सड़कों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।
<
