Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गैरेज में खड़ी कार में लगी आग VIDEO:जलती हुई कार में हुआ जोरदार ब्लास्ट, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Breaking News

गैरेज में खड़ी कार में लगी आग VIDEO:जलती हुई कार में हुआ जोरदार ब्लास्ट, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 16 at 91615 pm 1 1776354524
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 16 at 91615 pm 1 1776354524
भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हुडको इलाके में गुरुवार को शाम के वक्त गैरेज में खड़ी कार में आग लग गई। पानी टंकी के पास बने एक गैरेज में अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में आग का धुंआ फैल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि गैरेज के अंदर खड़ी एक कार कुछ ही देर में धू-धू कर जलने लगी। आसपास के लोगों ने जैसे ही आग की लपटें देखीं, तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे और मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग काफी तेज थी, जिसके कारण उसे काबू में करने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक पानी की बौछार करने के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। बगल के गैरज में भी पकड़ी आग
आग लगने के बाद बगल के गैरज भी चपेट में आ गए थे। जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कंट्रोल किया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगते ही इलाके में डर का माहौल बन गया था। लोगों को डर था कि कहीं आग आसपास के घरों तक न फैल जाए। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से बड़ी घटना टल गई। पूरी तरह जलकर खाक हुई गाड़ी
इस आगजनी में गैरेज के अंदर खड़ी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान काफी बताया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। इलाके में स्थिति अब सामान्य है, लेकिन लोग अभी भी घटना को लेकर सहमे हुए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075463
Views Today : 195
Views Last 7 days : 2092
Views Last 30 days : 10054
Total views : 104662
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.