![]()
सूरजपुर जिले में एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में लगभग 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना लटोरी चौकी क्षेत्र के कल्याणपुर नवापारा में हुई। बस बिहार से अंबिकापुर की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी घायल यात्रियों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को विशेष निगरानी में रखा गया है।
<
