बालोद| ग्राम भर्रीटोला में शुरू से ही नेटवर्क की समस्या सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जहां एक ओर पूरे भारत के गांवों को डिजिटल बनाने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं यह गांव इस सुविधा से अब भी काफी दूर है। नेटवर्क की कमी के कारण ग्राम पंचायत के कार्य, फोन कॉल, मनरेगा से जुड़े काम, ऑनलाइन फॉर्म भरना सहित कई सरकारी कार्यों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को नेटवर्क पाने के लिए छत या ऊंचे स्थान पर चढ़ना पड़ता है।
<
