Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर के मजदूरों को महाराष्ट्र में बंधक बनाकर पीटा,VIDEO:इलाज कराने पैसे मांगने पर ठेकेदार ने की मारपीट, परिवार ने वापस लाने लगाई गुहार
Breaking News

बिलासपुर के मजदूरों को महाराष्ट्र में बंधक बनाकर पीटा,VIDEO:इलाज कराने पैसे मांगने पर ठेकेदार ने की मारपीट, परिवार ने वापस लाने लगाई गुहार

By adminApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 1776399960
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 1776399960
छत्तीसगढ़ के मजदूर परिवार को महाराष्ट्र के पुणे में बंधक बनाकर ठेकेदार ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है। जिससे परिवार के कई लोगों का सिर फट गया है। ससुर को बंधक बना लिया। वहां लोकल थाने में शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो मजदूर की महिला रिश्तेदार किसी तरह ठेकेदार और उसके गुर्गों के चंगुल से भागकर बिलासपुर पहुंची। जिसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही अपने रिश्तेदार को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। मजदूर के साथ मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले लेबर ठेकेदार भुवनेश्वर राय और सुरेंद्र राय नवंबर 2025 में बिलासपुर आया था। उसने पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सुकुलकारी निवासी संतोष महिलांगे, उसकी पत्नी, रिश्तेदार कलाबाई भार्गव सहित परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों को काम दिलाने का दावा किया। इस दौरान उन्हें एडवांस में पैसे दिए। साथ ही उन्हें लेकर पुणे के चांदे गांव ले गया। जहां, उनसे मजदूरी कराने लगे। प्रेग्नेंट महिला का इलाज कराने नहीं दिए पैसे संतोष के दामाद दिलकुमार भार्गव ने बताया कि, उसकी सास प्रेग्नेंट है, जिसका इलाज कराने के लिए पैसों की जरूरत थी। उन्होंने लेबर ठेकेदार से पैसे की मांग की, जिस पर वो गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की, जिससे परिवार के कई लोगों का सिर फट गया। ससुर को बनाया बंधक, एसएसपी से लगाई गुहार इस विवाद के बाद घायल मजदूर मामले की शिकायत लेकर स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दिल कुमार ने बताया कि, जब परिवार के सदस्य बीमार हुए, तब ठेकेदार भुवनेश्वर राय और सुरेंद्र राय से अपने हक की मजदूरी मांगी, तो वे भड़क गया। संतोष को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसे जबरन कैद कर लिया गया। डरा-सहमा परिवार अब अपने मुखिया को सही सलामत लाने की मांग कर रहा है। वीडियो में मजदूर से मारपीट करते दिख रहे ठेकेदार सोशल मीडिया पर मजदूरों के साथ मारपीट करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में ठेकेदार और उसके साथी मजदूरों पर दबाव बनाते और मारपीट करते दिख रहे हैं। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस कर रही है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की सलाह पर उन्होंने श्रम विभाग में भी सूचना दे दी है। पुलिस और प्रशासन अब महाराष्ट्र पुलिस के संपर्क कर बंधक श्रमिक को सुरक्षित वापस लाने की तैयारी कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075413
Views Today : 45
Views Last 7 days : 1942
Views Last 30 days : 9904
Total views : 104512
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.