कोरिया जिले में बीती रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने दुर्गा पंडाल गए युवक का शव सुबह 8 किलोमीटर दूर कुड़ेली में सड़क पर पड़ा मिला। बीती रात उसे बाइक सवार कुछ युवक अपने साथ ले गए थे। घटना की सूचना पर फारेंसिक एवं डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। प्रथम.जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत पटना के वार्ड क्रमांक 13, परसापारा निवासी राहुल यादव (32 वर्ष) बुधवार की रात पटना के दुर्गा पूजा पंड़ाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए घर से खाना खाकर निकला था। रात को वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। सुबह परिजनों…
Author: admin
देवपुरी में संत बाबा हृदयराम की 34वीं बरसी महोत्सव का आयोजनश्री गोदड़ीवाले संत बाबा हृदयराम सेवा मंडल एवं ब्रह्मस्वरूप संत बाबा गेलाराम ट्रस्ट की ओर से देवपुरी के गोदड़ीवाला धाम में 26 से 28 सितम्बर तक संत शिरोमणि बाबा हृदयराम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव का आयोजन होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन भजन.संत-समागम और भजन मंडली आकर्षणकार्यक्रम में संत गोविंदराम साहिब जी (अकोला), संत पवनराम साहिब जी (भिलाई), संत मेहरबानराम साहिब जी (दुर्ग), संत जुगलराम साहिब जी (भिलाई) समेत देशभर से कई संत शामिल होंगे। भजन मंडली और भक्त कलाकारों में डॉ. मनमोहन कृष्ण जी, कृष्णा मुरारी…
नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को मैच के दौरान अचानक आग भड़क उठी और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। तभी मौके पर मौजूद NDRF, SDRF और छत्तीसगढ़ फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।.फायर फाइटर्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्ट्रेचर पर लोगों को आग की लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। यह नजारा इतना रोमांचक था कि स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में लोग इस मॉक ड्रिल को देखने उमड़ पड़े। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम एक मॉक ड्रिल प्रैक्टिस था।इसी के साथ NDRF, SDRF की टीम…
रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में आरंग से आई एक गर्भवती महिला का शौचालय में ही प्रसव हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि, प्रसव पीड़ा को महिला ने मल त्याग की आवश्यकता समझा और शौचालय चली गई। इसी दौरान महिला ने वहां 2.4 किलो वजनी स्वस्थ बच्ची.सूचना मिलते ही ओपीडी स्टाफ मौके पर पहुंचा और तत्परता दिखाते हुए मां को सुरक्षित प्रसव कक्ष में ले जाया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में मां और बच्ची दोनों को जरूरी इलाज दिया गया।डॉक्टरों ने तत्काल की इलाज उपलब्ध कराईडॉक्टरों ने बताया कि, मां और बच्ची दोनों की प्राथमिक…
छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव होंगे। एक नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर बने छत्तीसगढ़ में अब तक 12 मुख्य सचिव रह चुके हैं। शासन ने उनका आदेश जारी कर दिया है।.इस नियुक्ति में 4 सीनियर आईएएस अधिकारियों को सुपरसीड किया गया है। जिन अफसरों को सुपरसीड किया उसमें रेणु गोनेला पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ शामिल हैं।सचिव रजत कुमार ने यह आदेश जारी किया है।30 सितंबर…
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई।.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्मृति मंदिर पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्मृति मंदिर पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को वर्तमान राजनीति और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में सीएम साय शामिल हुए।मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका…
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस के डर से इधर-उधर भाग रहा था, जिसे आज गिरफ्तार किया गयाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद मंे शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।.मिली जानकारी के मुताबिक 12 सितबंर को 23 वर्षीय युवती ने कोतरा रोड थान पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने बताया कि करीब 4 साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी जान-पहचान सोनुमुड़ा नवापारा…
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया इन दिनों लगातार प्रदेश के जिलों के दौरे पर हैं। संगठन विस्तार की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है और अब जल्द ही नई कार्यकारिणी सामने आएगी।.प्रभारी ने साफ किया कि अनुसूचित जनजाति जाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के साथियों को संगठन में अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला पंचायत, सरपंच और नगरी निकाय चुनाव में जीतकर आए युवा कांग्रेस के साथियों को भी संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि दशहरा के बाद कांग्रेस की नई टीम नजर…
बिलासपुर में बाढ़ और केमिकल इंडस्ट्री में गैस रिसाव जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। डीआईजी होमगार्ड एलपी वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर यह अभ्यास दो अलग-अलग स्थानों पर किया गया।.छटघाट में अरपा नदी पर बाढ़ से बचाव का अभ्यास किया गया। एसडीआरएफ बिलासपुर और एनडीआरएफ कटक की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रैक्टिस की। टीमों ने एचडीपीई मोटर बोट, इंफ्लेटेबल रबर मोटर बोट और लाइफ जैकेट जैसे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया।एनटीपीसी में क्लोरीन गैस रिसाव पर मॉकड्रिलएनटीपीसी परिसर में क्लोरीन गैस रिसाव की काल्पनिक स्थिति…
यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। रायपुर कोर्ट के बाहर एक युवक पर हमला हो गया है। युवक अपने भाई से पेशी पर मिलने आया था। मुलाकात के बाद वह घर जाने के लिए निकला। इसी समय पुरानी रंजिश को लेकर तीन लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक के कोहनी और गले में चोटे आई है। यह पूरा माम.हरि तांडी ने बताया कि वह दुर्गा नगर में रहता है। 24 सितंबर को अपने छोटे भाई रोहित टांडी से कोर्ट परिसर में मिलने आया था। उसका भाई जेल में बंद है वह पेशी के…