Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP office celebrated Pt. Deendayal Upadhyay’s birth anniversary | BJP कार्यालय में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती: सीएम साय बोले- ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत भाजपा-सरकार की योजनाओं की आधारशिला, कार्यकर्ताओं ने इसे जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प – Raipur News
Breaking News

BJP office celebrated Pt. Deendayal Upadhyay’s birth anniversary | BJP कार्यालय में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती: सीएम साय बोले- ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत भाजपा-सरकार की योजनाओं की आधारशिला, कार्यकर्ताओं ने इसे जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प – Raipur News

By adminSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 09 25t192644238 1758808905
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई।

.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्मृति मंदिर पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्मृति मंदिर पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्मृति मंदिर पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को वर्तमान राजनीति और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में सीएम साय शामिल हुए।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में सीएम साय शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन सादगी, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल के आदर्शों को आत्मसात करें और समाजसेवा व राष्ट्रसेवा में सक्रिय योगदान दें। साय ने कहा कि उपाध्याय जी ने “नवीन भारत” का जो संकल्प लिया था, उसे मूर्त रूप देने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का सपना था कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उनका “अंत्योदय” का सिद्धांत आज भी भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं की आधारशिला है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में शामिल होकर मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम साय।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में शामिल होकर मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम साय।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भगवान गणेश और माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए समाज में अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाओं को पहुंचाने के प्रयास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित यह आयोजन केवल स्मरण का अवसर नहीं बल्कि उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी बना। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और जयंती को सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

April 18, 2026

भीषण गर्मी में राहत… बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, SSP ने जारी किए निर्देश

April 18, 2026

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067678
Views Today : 14
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 3955
Total views : 88606
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.