Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fire breaks out at International Cricket Stadium… Rescue video | इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भड़की आग.. रेस्क्यू का VIDEO: बाढ़ आई तो लोगों की जान बचाते दिखी NDRF-SDRF की टीम, नवा रायपुर में हुआ मॉकड्रिल – Raipur News
Breaking News

Fire breaks out at International Cricket Stadium… Rescue video | इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भड़की आग.. रेस्क्यू का VIDEO: बाढ़ आई तो लोगों की जान बचाते दिखी NDRF-SDRF की टीम, नवा रायपुर में हुआ मॉकड्रिल – Raipur News

By adminSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
untitled design 69 1758809881
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को मैच के दौरान अचानक आग भड़क उठी और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। तभी मौके पर मौजूद NDRF, SDRF और छत्तीसगढ़ फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

.

फायर फाइटर्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्ट्रेचर पर लोगों को आग की लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। यह नजारा इतना रोमांचक था कि स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में लोग इस मॉक ड्रिल को देखने उमड़ पड़े। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम एक मॉक ड्रिल प्रैक्टिस था।

इसी के साथ NDRF, SDRF की टीम ने जिला प्रशासन की टीम के साथ बाढ़ आपदा के दौरान लोगों को बचाया।

untitled design 71 1758810296

सेंध लेक मे किया गया मॉक ड्रिल

रायपुर में बाढ़ और आपात स्थितियों से निपटने के लिए सेंध लेक में मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान टीम को टास्क दिया गया था कि रात में रायपुर जिले के निसदा बांध के बारह गेट खोले गए और उसी बीच गांव में बाढ़ आई और ग्रामीण को बचाया गया।

untitled design 70 1758810309

लाइव दृश्य कुछ ऐसे थे—

  • रात का समय… निसदा बांध के 12 गेट खोल दिए जाते हैं। अचानक गांव से आवाज आती है- “बचाव-बचाव”! प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचती है, सामने दृश्य ऐसा मानो सचमुच बाढ़ आ गई हो। एक ग्रामीण पानी में डूब रहा है, रेस्क्यू टीम बोट लेकर तेजी से पहुंचती है, उसे बचाकर सुरक्षित बाहर लाया जाता है और तुरंत CPR देकर जान बचाई जाती है।
  • ग्रामीणों की सूचना पर टीम पहुंची तो बकरियां ऊंचे स्थान पर फंसी हुई थी। सदस्य रस्सी के सहारे ऊपर चढ़े और सभी बकरियों को बोट से सुरक्षित स्थान तक ले आए। पशु चिकित्सकों ने तुरंत इलाज किया।
  • अचानक फिर आवाज आई- एक बुजुर्ग और बच्चा पानी में फंसे हैं। टीम ने तुरंत दोनों को निकालकर प्राथमिक उपचार दिया और रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया।
  • गांव का एक मकान ढह गया, दल ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। बिजली विभाग ने तत्काल करंट का खतरा देखते हुए सप्लाई बंद करवाई। संचार विभाग ने नेटवर्क दुरुस्त किया।
  • गांव सचिव ने सभी ग्रामीणों को बस से रिलीफ कैंप तक पहुंचाया और खाद्य विभाग ने राहत सामग्री बांटी। पीएचई ने पानी की टेस्टिंग कर क्लोरीन मिलाया, जबकि जनसंपर्क विभाग लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट देता रहा।
  • इस रेस्क्यू के दौरान NDRF की 31 सदस्यीय टीम कमांडर इंस्पेक्टर बरूण कुमार, सब इंस्पेक्टर विकास सैनी, राजीव कुमार और SDRF की टीम।
untitled design 79 1758810333

ये रहे मौजूद

मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन की टीम जिनमें अपर कलेक्टर IAS नम्रता जैन, एडीएम उमा शंकर बंदे, अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा, आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा, जिला सेनानी पुष्पराज सिंह, तहसीलदार विनोद साहू शामिल थे। इनके द्वारा बोट के माध्यम से जाकर निरीक्षण किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि बाढ़ में कोई अन्य फंसा तो नहीं।

इस मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ की 31 सदस्यीय टीम कमांडर इंस्पेक्टर बरूण कुमार, सब इंस्पेक्टर विकास सैनी, राजीव कुमार और एसडीआरएफ की टीम शामिल NDMA के वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर (रिटा.) रवीन्द्र गुरंग और NDRF डिप्टी कमांडेंट पवन जोशी भी मौजूद रहे।

untitled design 77 1758810345
untitled design 76 1758810358
untitled design 78 1758810369
अंदर फसे युवक को दीवार काटकर निकाला गया।

अंदर फसे युवक को दीवार काटकर निकाला गया।

untitled design 73 1758810448
untitled design 74 1758810459
untitled design 72 1758810471



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

April 18, 2026

भीषण गर्मी में राहत… बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, SSP ने जारी किए निर्देश

April 18, 2026

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067678
Views Today : 14
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 3955
Total views : 88606
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.