![]()
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस के डर से इधर-उधर भाग रहा था, जिसे आज गिरफ्तार किया गया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद मंे शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 सितबंर को 23 वर्षीय युवती ने कोतरा रोड थान पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने बताया कि करीब 4 साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी जान-पहचान सोनुमुड़ा नवापारा निवासी आतिश द्वितीया 26 साल से हुई थी।
इसके बाद दोनों मोबाईल पर बाते करते थे। आतिश शादी का झांसा देकर पीड़िता को विश्वास में लिया और अप्रैल 2023 में अपनी बाइक पर बैठाकर अपने दोस्त के घर घुमाने के बहाने कोकड़ीतराई स्थित परिचित के मकान में ले गया।
जहां शादी करने का वादा करते हुए उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाया और तब से अलग-अलग जगहों पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता बार-बार उसे शादी की बात कहती, तो वह टालमटोल कर देता और 11 सितबंर 2025 को उसने शादी करने से साफ इंकार करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज ऐसे में पीड़िता कोतरा रोड थाना पहुंची और मामले की जानकारी थाना में दी। जहां पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 351(2), 69 BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया।
पुलिस लगातार तालाश कर रही थी जिसके बाद से लगातार पुलिस उसकी तालाश कर रही थी। गुरूवार को पुलिस को आरोपी के आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल उसके घर में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
<
