Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Daily worship of daughters in Satti Chaura temple | सत्ती चौरा मंदिर में बेटियों की रोज पूजा: दुर्ग में अष्टमी पर 3000 कन्याओं को भोज, 2010 से चल रही परंपरा – durg-bhilai News
Breaking News

Daily worship of daughters in Satti Chaura temple | सत्ती चौरा मंदिर में बेटियों की रोज पूजा: दुर्ग में अष्टमी पर 3000 कन्याओं को भोज, 2010 से चल रही परंपरा – durg-bhilai News

By adminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
80bbfc85 6f98 4754 96e0 8fbf2c6beb63 1759399777926
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है। यहां मां दुर्गा के साथ-साथ हर दिन बेटियों को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। इस वर्ष 2 अक्टूबर को अष्टमी पर 3000 से अधिक कन्याओं को भोज कर

.

मंदिर समिति के सदस्य बंटी शर्मा ने बताया कि यह प्रदेश का एकमात्र मंदिर है जहां क्वांर नवरात्रि के नौ दिनों तक रोजाना कन्याओं का पूजन और भोज कराया जाता है। प्रतिदिन अलग-अलग सरकारी स्कूलों की बच्चियों को मंदिर बुलाया जाता है।

d6f66c6f fa14 43a4 8cba afb87e5a832e 1759399777917

मंदिर समिति ने बेटियों को दिलाया सम्मान

इसके लिए मंदिर समिति स्कूलों में वाहन भेजकर बेटियों को पंडाल तक लाने की व्यवस्था करती है। पूजन के बाद बेटियों को केवल भोजन ही नहीं कराया जाता, बल्कि उन्हें पढ़ाई-लिखाई और दैनिक उपयोग की सामग्री भी भेंट की जाती है। इन उपहारों में बैग, टिफिन, वाटर बॉटल, पेन, कॉपी, पेंसिल, रबर, ड्राइंग बुक और 9 प्रकार के फल शामिल होते हैं।

समिति का मानना है कि बेटियों की शिक्षा से ही समाज शिक्षित होगा। इस वर्ष अष्टमी के विशेष अवसर पर मंदिर में 56 भोग सजाए गए। इसके बाद गंजपारा से कन्याओं को शोभायात्रा के रूप में ससम्मान मंदिर परिसर लाया गया। यहां चुनरी ओढ़ाकर पूजा करने के बाद उन्हें बैठाकर भोजन कराया गया और फिर उपहार देकर विदा किया गया।

419a8b49 415c 457d a6d7 1047d6590d23 1759399777925

आयोजन में 3000 से अधिक कन्याएं शामिल

इस आयोजन में 3000 से अधिक कन्याएं शामिल हुईं। मंदिर समिति ने बताया कि यह परंपरा साल 2010 में शुरू हुई थी, जब 108 कन्याओं को भोजन कराया गया था। तब से हर वर्ष यह आयोजन बढ़ता गया है और अब इसमें हजारों कन्याएं शामिल होती हैं।

0e2bc7a3 08cc 412c b2b7 d0c6e72bbf2c 1759399777921



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में बर्थडे मना रहे युवकों पर हमला:शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर बीयर की बोतल फोड़कर पीठ पर मारी, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

April 21, 2026

रायपुर में कारोबारी से एक लाख की लूट:थार सवार तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, मारपीट में कारोबारी हुआ चोटिल; पुलिस ने शुरू की तलाश

April 21, 2026

पानी की समस्या…कांग्रेस ने मटका लेकर किया प्रदर्शन:रायपुर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराया, टैंकर और पैकेज्ड पानी खरीद रहे लोग

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068221
Views Today : 94
Views Last 7 days : 1066
Views Last 30 days : 4167
Total views : 89177
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.