राजनांदगांव में विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन-शस्त्रागार में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने सुबह 10 बजे विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।
.
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक और उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया ठाकुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम (कोतवाली), एमन साहू (बसंतपुर), राजेश साहू (लालबाग), ओपी चिखली प्रभारी कैलाश मरई, ओपी तुमड़ीबोड प्रभारी दिलीप पटेल और रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर भी पूजा में शामिल हुए। इस दौरान राजनांदगांव पुलिस ने निर्दोषों पर शस्त्र का उपयोग न करने और असहाय आमजनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
पूजा के बाद उपस्थित स्टाफ को प्रसाद वितरित किया गया। जिले के सभी थाना, चौकी और कैंपों में भी शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां थाना प्रभारियों ने अपने स्टाफ के साथ पूजा की।

<
