.प्रेमनगर की पावन धरा श्री बिरंची बाबा धाम में बंजारा समाज तारा परिक्षेत्र ने जगदंबा मईया के नाम से जवांरा बोकर लगातार 11 दिन तक पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह मराबी शामिल हुए। दो वर्षों से बंजारा समाज श्री बिरंची बाबा धाम में शारदीय नवरात्र पर 11 दिन तक समाज के पंडा पुजारी पूजा-अर्चना, आरती कर माता रानी की सेवा कर रहे हैं।शारदीय नवरात्र कार्यक्रम में बंजारा समाज ही नहीं, क्षेत्र के ग्रामवासी व नगर वासियों का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा है। लगातार 11 दिन तक अखंड दीप जलाकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए…
Author: admin
विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और उनके सहयोगी गौतम राठौर के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस किया गया है। उन पर किसान को लोन दिलाने के नाम पर 42 लाख 78 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, किसान का नाम राजकुमार शर्मा है। जो कि सरवानी गांव का रहने वाला है। किसान का आरोप है कि विधायक बालेश्वर साहू और उनके सहयोगी गौतम राठौर ने उसे लोन दिलाने के नाम पर 42.78 लाख…
महानदी के बाढ़ में फंसे पुजारी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।मौसम विभाग ने शनिवार को सुकमा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मुंगेली सहित 16 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।.पिछले 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई है। सबसे अधिक 101 मिमी बारिश गरियाबंद जिले के अमरिपदर में दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5…
छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर शनिवार को राजधानी रायपुर में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने जा रहे हैं।.पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर।वे कोरबा कलेक्टर अजित वसंत को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। शुक्रवार शाम वे रायपुर पहुंच गए और शनिवार सुबह से धरना स्थल पर बैठने की तैयारी कर चुके हैं।दरअसल, पूर्व मंत्री ने कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के खिलाफ बीते दिनों 14 बिंदुओं पर गंभीर शिकायतें की थीं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई…
.नगर पंचायत के मुक्तिधाम के समीप सकरी नदी के किनारे अवैध उत्खनन और पत्थर परिवहन की जा रही है। गुरुवार को ग्राम पंचायत बटार के कुछ ट्रैक्टर मालिक बिना अनुमति और जानकारी के मुक्तिधाम के पास लाल पत्थर की खुदाई कर परिवहन कर रहे थे।इस पर पार्षद जग्गू यादव, ममता यादव और अन्य ग्रामीणों ने अवैध खनन पर नाराजगी जताई और परिवहन बंद करने कहा। स्थानीय पार्षदों ने बताया कि नगर पंचायत के बिना सहमति के पहले भी अवैध उत्खनन और परिवहन होते रहे हैं। इससे मुक्तिधाम के आसपास के पौधारोपण और शेड निर्माण कार्य प्रभावित हो चुके हैं।पार्षदों ने…
.अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग द्वारा पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम कवर्धा में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, स्वास्थ्य परीक्षण व कार्यशाला का आयोजन हुआ। यहां जिलेभर से आए लगभग 300 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और नशामुक्ति का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सियाराम साहू, जिपं सदस्य रामकुमार भट्ट व अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए व नशा मुक्ति का संदेश देते हुए उपस्थित सभी को शपथ दिलाई। कलेक्टर गोपाल वर्मा व अन्य विशिष्ट…
.महामाया मंदिर में गुरुवार की शाम भीड़ के बीच किसी ने युवक पर चाकू चला दिया। गनीमत यह रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं पहुंची। उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार घटना दशहरे की शाम करीब 5 बजे की है।गांधी नगर भगवानपुर सरगवां पुरानी बस्ती निवासी 19 वर्षीय अमन सारथी महामाया मंदिर में सफाई का काम करता है। घटना के समय मंदिर में काफी भीड़ थी। इसी समय किसी ने उस पर चाकू से हमला किया। हमले मंे लगी चोट से वह बेहोश होकर गिर गया। उसके गिरने पर लोगों को हमले का…
राजिम4 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजिम| हमर चिन्हारी साहित्य समिति के द्वारा शनिवार को छत्तीसगढ़ी तिमाही पत्रिका के वेबसाइट उद्घाटन के अवसर पर छत्तीसगढ़ी के सेवा करने वाले प्रमुख 12 हस्तियों का सम्मान किया जाएगा, जिसमें चौबेबांधा राजिम के प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सो
बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे शाह और साय.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिन के दौरे में प्रदेश में चल रहे नक्सल अभियान की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे शनिवार को सुरक्षाबलों और राज्य पुलिस के आला अफसरों के साथ बैठक कर नक्सलियों पर अंतिम वार के लिए रणनीति तैयार करेंगे। शाह की इस बैठक में नक्सलियों द्वारा वार्ता के लिए भेजी गई चिट्ठी पर भी चर्चा की जाएगी। क्योंकि शाह पहले ही नक्सलियों को चेता चुके हैं कि यदि वे सरेंडर करते हैं तो सरकार उनका रेड कार्पेट में स्वागत करेगी, नहीं तो गोली का जवाब…
CM साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयरपोर्ट पर स्वागत किया।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार की रस्म में शामिल होंगे। इसके बाद लाल बाग मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां आम जनता को संबोधित करेंगे।.बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के मुताबिक, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शिरकत करने यहां आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले तक राज्य के मुख्यमंत्री पहुंचते थे।इस रस्म में अमित शाह मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरीन समेत अन्य…