Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Former Home Minister Kanwar will sit on a dharna outside the CM House today. | पूर्व गृहमंत्री कंवर सीएम-हाउस के बाहर आज बैठेंगे धरने पर: IAS वसंत के खिलाफ की थी शिकायत, सरकार ने नहीं लिया संज्ञान; अब प्रदर्शन की जिद पर अड़े – Raipur News
Breaking News

Former Home Minister Kanwar will sit on a dharna outside the CM House today. | पूर्व गृहमंत्री कंवर सीएम-हाउस के बाहर आज बैठेंगे धरने पर: IAS वसंत के खिलाफ की थी शिकायत, सरकार ने नहीं लिया संज्ञान; अब प्रदर्शन की जिद पर अड़े – Raipur News

By adminOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 41748261311 1759548559
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर शनिवार को राजधानी रायपुर में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने जा रहे हैं।

.

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर।

वे कोरबा कलेक्टर अजित वसंत को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। शुक्रवार शाम वे रायपुर पहुंच गए और शनिवार सुबह से धरना स्थल पर बैठने की तैयारी कर चुके हैं।

दरअसल, पूर्व मंत्री ने कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के खिलाफ बीते दिनों 14 बिंदुओं पर गंभीर शिकायतें की थीं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे राजधानी में धरने पर बैठेंगे। अब वे अपने वादे के अनुसार सड़कों पर उतरने को तैयार हैं।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर।

देर रात पहुंचे रायपुर

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे है। उनका नंबर फिलहाल बंद बता रहा है। पूर्व गृहमंत्री के करीबियों के अनुसार प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने रायपुर जिला प्रशासन को पत्र दिया है। जिला प्रशासन ने किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी है। उन्होंने पत्राचार पूरा कर लिया है, अब सुबह 10.30 बजे से वो धरने पर बैठेंगे।

जांच की पुष्टि नहीं

राज्य शासन ने कंवर के शिकायती पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच प्रतिवेदन मांगा है। हालांकि, जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शासन की ओर से उन्हें अभी तक लिखित आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही वे जांच कर रिपोर्ट सौंप देंगे। दूसरी ओर, उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि शासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर।

अब पढ़े पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर

भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, कि मैं प्रदर्शन करने सुबह 10 बजे सीएम हाउस के लिए निकलूंगा। मैने प्रशासनिक अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करा दिया है। मुझे जहां भी रोका जाएगा, मैं वहां धरने पर बैठ जाऊंगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे, सीएम साय ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे, सीएम साय ने उनका स्वागत किया।

शाह प्रदेश प्रवास पर, कांग्रेस को मिला मौका

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश प्रवास पर है। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का प्रदर्शन ने कांग्रेस को बीजेपी पर जुबानी हमला करने का मौका दे दिया है। बीजेपी नेता जहां एक ओर पूर्व गृहमंत्री से संपर्क करके उनको मनाने की कोशिश कर हे है। वहीं पूर्व गृहमंत्री के समर्थक राजधानी में धीरे-धीरे जुट रहे है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068257
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1046
Views Last 30 days : 4088
Total views : 89217
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.