![]()
.
प्रेमनगर की पावन धरा श्री बिरंची बाबा धाम में बंजारा समाज तारा परिक्षेत्र ने जगदंबा मईया के नाम से जवांरा बोकर लगातार 11 दिन तक पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह मराबी शामिल हुए। दो वर्षों से बंजारा समाज श्री बिरंची बाबा धाम में शारदीय नवरात्र पर 11 दिन तक समाज के पंडा पुजारी पूजा-अर्चना, आरती कर माता रानी की सेवा कर रहे हैं।
शारदीय नवरात्र कार्यक्रम में बंजारा समाज ही नहीं, क्षेत्र के ग्रामवासी व नगर वासियों का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा है। लगातार 11 दिन तक अखंड दीप जलाकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मनोकामना कर पूजन पाठ किया। वहीं विजयादशमी में ढोल-नगाड़ा, मांदर, मृदंग की गूंज के साथ भक्तों ने जवांरा कलश यात्रा निकालकर प्रेमनगर के अटेम में जवांरा विसर्जन किया।
कई प्रांतों से बंजारा समाज के महिला, पुरुष, बच्चे व युवा भक्त माता रानी की शोभायात्रा में शामिल हुए। 11 दिन तक चलने वाले सांस्कृतिक आयोजन में जस गीत सेवा भक्तों, जगराता टीमों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में बंजारा समाज तारा परिक्षेत्र के अध्यक्ष कन्हाई राम बंजारा, उपाध्यक्ष रामजीत सिंह बंजारा, सचिव गजराज सिंह बंजारा, कोषाध्यक्ष देवप्रताप सिंह लखावत, सुरेश कुमार बंजारा, पंकज सिंह बंजारा, प्रमोद बंजारा (लाला), गौरीशंकर बंजारा, कमल सिंह बंजारा, धन्ना सिंह बंजारा, बिरंची बाबा धाम आयोजन समिति के अध्यक्ष व पार्षद धन सिंह बंजारा, उपाध्यक्ष पवन कुमार बंजारा, ज्ञान सिंह, चैन सिंह, राजू सिंह, अमर सिंह बंजारा, नीरज बंजारा, कल्लू बंजारा, जागेश्वर बंजारा, नरेश बंजारा, शंकर मौजूद रहे।
<
