Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Heavy Rain Alert Raigarh Dhamtari Balrampur Sukma | धमतरी में 8 घंटे बाढ़ में फंसे पुजारी को बचाया: मंदिर जाने नदी पार कर रहा था, 16 जिलों में बिजली गिरने;आंधी चलने का अलर्ट – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Heavy Rain Alert Raigarh Dhamtari Balrampur Sukma | धमतरी में 8 घंटे बाढ़ में फंसे पुजारी को बचाया: मंदिर जाने नदी पार कर रहा था, 16 जिलों में बिजली गिरने;आंधी चलने का अलर्ट – Chhattisgarh News

By adminOctober 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 112 3 1759547476
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


महानदी के बाढ़ में फंसे पुजारी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को सुकमा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मुंगेली सहित 16 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

.

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई है। सबसे अधिक 101 मिमी बारिश गरियाबंद जिले के अमरिपदर में दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 अक्टूबर के बाद से प्रदेश में वर्षा की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

इसी बीच, धमतरी जिले के जोरातराई गांव में एक टापू पर 65 वर्षीय पुजारी फंस गए थे। वे पूजा के लिए महानदी पार कर रहे थे, तभी बाढ़ के चलते टापू पर फंस गए। लगभग आठ घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

तस्वीर देखिए-

धमतरी जिले के जोरातराई गांव के पास एक टापू पर पुजारी फंस गया।

धमतरी जिले के जोरातराई गांव के पास एक टापू पर पुजारी फंस गया।

comp 1 68 1759548207

महिला को खाट पर बांधकर नदी पार कराई

इससे पहले गरियाबंद जिले में ग्रामीणों ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को खाट पर बांधकर नदी पार कराई। घटना का वीडियो भी सामने आया। देवझर अमली निवासी 24 वर्षीय पिंकी नेताम को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। गर्भवती के परिजन एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर खाट पर लिटाकर ले गए।

सुरक्षा के लिहाज से महिला को खाट से बांधा गया, ताकि नदी पार करते समय वह गिर न जाए। ग्रामीणों ने उसे अमाड़ नदी पार कराते हुए सावधानीपूर्वक देवभोग के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

परिजनों ने खाट में बांधकर प्रेग्नेंट महिला को नदी पार कराई।

परिजनों ने खाट में बांधकर प्रेग्नेंट महिला को नदी पार कराई।

गरियाबंद जिले में बारिश के बाद अमाड़ नदी के साथ कई नदी-नाले उफान पर हैं।

गरियाबंद जिले में बारिश के बाद अमाड़ नदी के साथ कई नदी-नाले उफान पर हैं।

15 अक्टूबर के बाद मानसून लौटने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है।

फिलहाल देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू करता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी सामान्य से करीब 10 दिन देर।

बेमेतरा में सबसे कम बरसा पानी

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।

जानिए क्यों गिरती है बिजली

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज पैदा होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली बनती है।

आमतौर पर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बिजली को धरती तक पहुंचने के लिए कंडक्टर की जरूरत होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान ऐसे कंडक्टर बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके पास या संपर्क में होता है तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।

zkk19 july slide 0217528334151757614451 1757732055
zkk19 july slide 0317528334641757614468 1757732062
zkk19 july slide 0117528334381757614483 1757732107



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068257
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1046
Views Last 30 days : 4088
Total views : 89217
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.