.गन्ना किसानों की लंबित समस्याओं और भुगतान को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने कलेक्टर गोपाल वर्मा को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा ने बताया कि जिले के किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं मिला है।संघ ने बताया कि हर साल दोनों शक्कर कारखानों की ओर से शेयरधारी किसानों को 50 किलो शक्कर कम दर पर दी जाती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में किसानों को 50 किलो शक्कर 1250 रुपए में उपलब्ध कराई गई थी, जिससे किसानों को काफी राहत मिली थी। लेकिन इस वर्ष अभी तक…
Author: admin
.बसना थाना क्षेत्र के संजय बिहारी ढाबा के पास बस से उतरने के दौरान बस चालक की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली।युवक बस से उतर रहा था, इसी दौरान चालक ने बस अचानक से आगे बढ़ा दी, जिससे युवक बस की चपेट में आकर घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 6 अक्टूबर को सुबह करीबन 8 बजे ग्राम बड़े साजापाली निवासी निर्मल सिंह सिदार अपने साला संतोष सिदार को इलाज करवाने रायपुर गया था। अपने साला को अस्पताल में भर्ती करवाने के…
नवरात्र और जीएसटी में कमी का असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त बूम आया है। रायपुर में पिछले 10 दिनों में 7695 गाड़ियां बिक चुकी हैं। इनमें 5767 बाइक-मोपेड और 1226 कारें शामिल हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो 33 हजार गाड़िय.कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी कम होने के चलते कीमतों में कमी आई है। इसका असर सभी सेक्टर में देखने को मिल रहा है। मार्केट में लोगों की आवाजाही बढ़ी है और खरीदारी भी जमकर हो रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में 35%, सराफा में…
प्रदेश में ब्लॉक और जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के लचर कामकाज और प्रशिक्षित स्टाफ के नहीं होने से अंधत्व निवारण, नेत्रदान जैसे जागरूकता अभियान रंग नहीं ला पा रहे हैं।.बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में नेत्रदान और कार्निया प्रत्यारोपण के आंकड़े देखें तो बड़ी लापरवाही सामने आती है। देश में 1976 से नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस एंड विजुअल इम्पेयरमेंट चल रहा है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में से सिर्फ मेकाहारा के आंकड़े ही संतोषजनक हैं।कार्निया यूटिलाइजेशन यानी नेत्रदान में मिली कॉर्निया के प्रत्यारोपण का औसत 40 से 50 फीसदी रहा है, लेकिन प्रदेश में सिम्स बिलासपुर में पांच साल…
कोरबा1 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरबा| बालको थाना क्षेत्र के बेलाकछार में 3 युवको के तार फेंककर शार्ट सर्किट करने से सवा लाख का ट्रांसफार्मर जल गया। शिकायत जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बालको पुलिस के अनुसार बिजली विभाग के दर्री कार्यालय में पदस्थ जूनि
शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED और EOW को दिसंबर तक जांच पूरी करने कहा है।छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को 3 महीने के अंदर जांच पूरी करने कहा है। कोर्ट ने दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक फाइनल रिपोर्ट मांगी है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट की ओर से.सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ED और EOW ने मामले की जांच तेज कर दी है। शराब मामले में जुड़े आरोपी अधिकारियों और अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। ED आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों के…
बिलासपुर में जेल से फरार कैदी को आत्मसमर्पण करने के बाद भी जेल में नहीं डाला गया। थाने से निकलकर कैदी ने घर जाकर जहर खा लिया। वहीं कैदी की पत्नी ने अंबिकापुर के जेल प्रहरियों पर उगाही और मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कैदी का सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है।By sarfraj memonPublish Date: Wed, 08 Oct 2025 04:20:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Oct 2025 04:21:08 PM (IST)कैदी का सिम्स में इलाज जारीनईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। हत्या के अपराध में सजा काट रहे जेल से फरार एक आरोपी ने प्रहरियों पर कई आरोप लगाते हुए जहर खा…
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया। कुल 55 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया आवेदन 10 अक्टूबर से आठ नवंबर तक किए जा सकेंगे। आवेदन [www.psc.cg.gov.in](http://www.psc.cg.gov.in) के माध्यम से करना होगा। परीक्षा की तिथि संभावित रूप से 18 जनवरी 2026 होगी। वहीं परीक्षा केंद्र संभवत: रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर होंगे। जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों का आवेदन केवल ऑनलाइन एवं निर्धारित तिथि तक ही स्वीकार किए…
लौटता हुआ मानसून छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि बुधवार को रायपुर सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है।Publish Date: Wed, 08 Oct 2025 07:55:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Oct 2025 08:08:20 AM (IST)प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावनानईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर सहित…
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) के एक छात्र ने अपने ही संस्थान की 36 छात्राओं की तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से एडिट कर उन्हें अश्लील रूप में तैयार किया। आरोपित के लैपटॉप और मोबाइल की जांच में करीब 1000 से ज्यादा फर्जी फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार छात्र कई महीनों से इस हरकत को अंजाम दे रहा था। वह इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उन्हें एआई टूल्स की माध्यम से मॉर्फ करता था। इन तस्वीरों को अश्लील रूप देने…